शहर के दल्लु चौक के समीप सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने भूंजा बेचने वाले ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर रखा चना, बादाम, चावल समेत अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। घटना में बुजुर्ग दुकानदार भी घायल हो गए। घायल की पहचान मखदुमपुर मुसहरी निवासी जितेंद्र साव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुजुर्ग जितेंद्र साव ठेले पर भुना बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को पकड़ लिया। हादसे की जानकारी मिलने पर घायल दुकानदार के परिजन और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। शहर के दल्लु चौक के समीप सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने भूंजा बेचने वाले ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर रखा चना, बादाम, चावल समेत अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। घटना में बुजुर्ग दुकानदार भी घायल हो गए। घायल की पहचान मखदुमपुर मुसहरी निवासी जितेंद्र साव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुजुर्ग जितेंद्र साव ठेले पर भुना बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को पकड़ लिया। हादसे की जानकारी मिलने पर घायल दुकानदार के परिजन और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

