जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स से पहले क्रिकेट खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का बयान आया है। JCA के सीईओ नाओकी एलेक्स मियाजी ने बुधवार को कहा कि एशियन गेम्स में भाग लेने वाली क्रिकेट टीमें अगर चाहें तो अपने ठहरने के लिए खुद होटल का इंतजाम कर सकती हैं। क्रूज शिप और कंटेनर होटल में रुक रहे अन्य एथलीट रहने की व्यवस्था को लेकर मियाजी ने बताया कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और आयोजन समिति (AINAGOC) के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा- ‘क्रिकेट टीमों को होटल का विकल्प दिया जा रहा है, जबकि कई अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए क्रूज शिप या कंटेनर होटल जैसी सीमित सुविधाएं ही उपलब्ध कराई गई हैं।’ अस्थाई ड्रेसिंग रूम, लेकिन सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा ओलिंपिक 2028 में भी खेल जाएगा क्रिकेट क्रिकेट का खेल एक सदी से भी ज्यादा समय के बाद LA 2028 में ओलिंपिक में वापसी करने वाला है। इससे पहले पेरिस 1900 में क्रिकेट सिर्फ एक ही बार खेला गया था। जब ग्रेट ब्रिटेन ने टेस्ट मैच में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। पूरी खबर पढ़ें…
एशियन गेम्स को लेकर जापान क्रिकेट एसोसिएशन का बयान:टीमें खुद होटल बुकिंग के लिए स्वतंत्र; हम सुविधाओं का ध्यान रख रहे

