सहरसा पुलिस ने एक बंद घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के 18 ग्राम सोने के गहने और 1 लाख 44 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह चोरी 5 अगस्त की रात सदर इलाके में एक बंद घर में हुई थी। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली थी। CCTV फुटेज से पुलिस ने संदिग्धों को पहचाना पीड़ित की शिकायत पर सदर थाने में केस नंबर 943/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच के लिए सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान के नेतृत्व में एक खास पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज की बारीकी से जांच की। वैज्ञानिक जांच, तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने संदिग्धों को पहचाना। चोरी की कैश और सोने के गहने बरामद इसके बाद गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की कैश और सोने के गहने बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र यादव (पिता सुखदेव यादव, निवासी रामविशनपुर देहपौरी, वार्ड नंबर 06, थाना राघोपुर, जिला सहरसा) शामिल है। दूसरा आरोपी अनिल कुमार (पिता मधुकेंगा) है, जो मूल रूप से उदनवाड़ी, वार्ड नंबर 12, थाना सवोला, जिला सोलापुर (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। उसका अभी का पता सिराही, वार्ड नंबर 12, थाना राघोपुर, जिला सुपौल है। इस कार्रवाई में सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार (TOP-03), पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीम और सदर थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। सहरसा पुलिस ने एक बंद घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के 18 ग्राम सोने के गहने और 1 लाख 44 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह चोरी 5 अगस्त की रात सदर इलाके में एक बंद घर में हुई थी। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली थी। CCTV फुटेज से पुलिस ने संदिग्धों को पहचाना पीड़ित की शिकायत पर सदर थाने में केस नंबर 943/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच के लिए सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान के नेतृत्व में एक खास पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज की बारीकी से जांच की। वैज्ञानिक जांच, तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने संदिग्धों को पहचाना। चोरी की कैश और सोने के गहने बरामद इसके बाद गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की कैश और सोने के गहने बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र यादव (पिता सुखदेव यादव, निवासी रामविशनपुर देहपौरी, वार्ड नंबर 06, थाना राघोपुर, जिला सहरसा) शामिल है। दूसरा आरोपी अनिल कुमार (पिता मधुकेंगा) है, जो मूल रूप से उदनवाड़ी, वार्ड नंबर 12, थाना सवोला, जिला सोलापुर (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। उसका अभी का पता सिराही, वार्ड नंबर 12, थाना राघोपुर, जिला सुपौल है। इस कार्रवाई में सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार (TOP-03), पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीम और सदर थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

