India squad: बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम से जिम्बाब्वे टूर का हिस्सा रहे 8 प्लेयर्स को बाहर कर दिया गया है। जबकि गौतम गंभीर के चहेते कहे जाने वाले हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर बगैर फिटनेस क्लीयरेंस टीम में शामिल हो गए हैं।
India squad for Afghanistan T20Is: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार होगा, जब भारतीय टीम अपने ही घर में मेहमान की भूमिका में नजर आएगी। क्योंकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानी टीम पहली बार मेजबान होगी। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। वहीं, अब मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने भी 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। इस सीरीज 8 प्लेयर्स को बाहर कर दिया गया है, जो जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा थे। वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हेड कोच गौतम गंभीर के चहेते माने जाने वाले तीन प्लेयर्स को टीम में जगह दे दी गई है। जबकि उन्हें अभी तक फिटनेस क्लीयरेंस भी नहीं मिला है।
रिंकू सिंह समेत 8 प्लेयर्स को किया गया बाहर
भारतीय चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे टूर पर चुने गए आठ खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए बाहर कर दिया है। इनमें रिंकू सिंह, मयंक यादव, अशोक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं। माना जा रहा है कि सूर्यांश, हर्ष, यश, अशोक और प्रिंस जैसे प्लेयर्स को चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे सीरीज में इसलिए मौका दिया था, ताकि रेगुलर टी20 इंटरनेशनल सेटअप के बाहर कुछ खिलाड़ियों को मौके दिए जा सकें। लेकिन, सवाल ये है कि रिंकू सिंह तो रेगुलर सेटअप का हिस्सा थे, फिर उन्हें क्यों बाहर किया गया। जबकि उन्होंने हाल में यूपीटी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।
हर्षित राणा समेत गौतम गंभीर के तीन चहेतों की वापसी
हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का चहेता माना जाता है। इसलिए ये तीनों क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ही भारतीय टीम का हिस्सा है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन तीनों में से किसी को भी बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला और इन्हें टीम में जगह दे दी गई है।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के घोषित भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी (* फिटनेस क्लियरेंस अभी तक नहीं मिला)।
Sports – Patrika | CMS




