रणजी ट्रॉफी में सिद्धेश लाड बने मुंबई के कप्तान, शार्दुल ठाकुर की ली जगह

रणजी ट्रॉफी में सिद्धेश लाड बने मुंबई के कप्तान, शार्दुल ठाकुर की ली जगह

… देवार्चित वर्मा…
मुंबई, एक सितंबर मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि सीमित ओवरों के घरेलू टूर्नामेंटों में श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। यह फैसला दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। ठाकुर को कार्यभार प्रबंधन के तहत कप्तानी से हटाया गया है।उनकी कप्तानी में 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई की टीम क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक से हार कर बाहर हो गई थी। मुंबई टीम प्रबंधन का लक्ष्य ठाकुर को लाल गेंद वाली टीम के प्रमुख गेंदबाज के रूप में अधिकतम प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करना है। ठाकुर ने अतीत में मुश्किल परिस्थितियों में बल्ले से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।मुंबई लगातार दूसरे सत्र में नए कप्तान की अगुवाई में रणजी ट्रॉफी में उतरेगी। 2025-26 सत्र से पहले ठाकुर ने अजिंक्य रहाणे की जगह टीम की कमान संभाली थी। सभी प्रारूपों से इस साल जुलाई में संन्यास लेने वाले रहाणे ने 2023-24 सत्र में मुंबई को रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया था।फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को हराकर खिताब अपने नाम किया था। सफेद गेंद के घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई अपने नेतृत्व विकल्पों का अधिकतम इस्तेमाल करना चाहेगी। भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर और उनके पूर्ववर्ती सूर्यकुमार यादव, दोनों कप्तानी की दौड़ में हैं।मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘सफेद गेंद की कप्तानी के लिए हमारे पास श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव, दोनों विकल्प हैं, लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा।’’
अय्यर ने इससे पहले भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव से संभाली है। सूर्यकुमार ने इसी साल फरवरी में भारत को टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी और कुल तीसरी खिताबी जीत दिलाई थी। अय्यर ने 2024-25 सत्र में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का खिताब भी दिलाया था।रणजी सत्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और मुंबई की टीम एलीट ग्रुप डी के अपने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ से भिड़ेगी। इस ग्रुप में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, रेलवे, तमिलनाडु और उत्तराखंड की टीमें भी शामिल हैं। चौतीस वर्षीय लाड को दबाव की परिस्थितियों में शांत और संयमित रहने के साथ-साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता के कारण मुंबई का नया कप्तान चुना गया है।लाड 2022-23 सत्र में गोवा से जुड़े थे, लेकिन वहां एक साल बिताने के बाद मुंबई लौट आए। 2023-24 सत्र में अनिवार्य एक साल का ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पूरा करने के बाद उन्होंने 2024-25 सत्र में फिर से मुंबई का रुख किया और टीम में वापसी की। पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने आठ मैचों में 77.40 की औसत से 774 रन बनाए थे।इस दौरान उन्होंने पांच शतक और एक अर्धशतक लगाया था।। 

… देवार्चित वर्मा…
मुंबई, एक सितंबर मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि सीमित ओवरों के घरेलू टूर्नामेंटों में श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। यह फैसला दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। ठाकुर को कार्यभार प्रबंधन के तहत कप्तानी से हटाया गया है।

उनकी कप्तानी में 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई की टीम क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक से हार कर बाहर हो गई थी। मुंबई टीम प्रबंधन का लक्ष्य ठाकुर को लाल गेंद वाली टीम के प्रमुख गेंदबाज के रूप में अधिकतम प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करना है। ठाकुर ने अतीत में मुश्किल परिस्थितियों में बल्ले से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुंबई लगातार दूसरे सत्र में नए कप्तान की अगुवाई में रणजी ट्रॉफी में उतरेगी। 2025-26 सत्र से पहले ठाकुर ने अजिंक्य रहाणे की जगह टीम की कमान संभाली थी। सभी प्रारूपों से इस साल जुलाई में संन्यास लेने वाले रहाणे ने 2023-24 सत्र में मुंबई को रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया था।

फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को हराकर खिताब अपने नाम किया था। सफेद गेंद के घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई अपने नेतृत्व विकल्पों का अधिकतम इस्तेमाल करना चाहेगी। भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर और उनके पूर्ववर्ती सूर्यकुमार यादव, दोनों कप्तानी की दौड़ में हैं।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘सफेद गेंद की कप्तानी के लिए हमारे पास श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव, दोनों विकल्प हैं, लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा।’’
अय्यर ने इससे पहले भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव से संभाली है। सूर्यकुमार ने इसी साल फरवरी में भारत को टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी और कुल तीसरी खिताबी जीत दिलाई थी। अय्यर ने 2024-25 सत्र में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का खिताब भी दिलाया था।

रणजी सत्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और मुंबई की टीम एलीट ग्रुप डी के अपने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ से भिड़ेगी। इस ग्रुप में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, रेलवे, तमिलनाडु और उत्तराखंड की टीमें भी शामिल हैं। चौतीस वर्षीय लाड को दबाव की परिस्थितियों में शांत और संयमित रहने के साथ-साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता के कारण मुंबई का नया कप्तान चुना गया है।

लाड 2022-23 सत्र में गोवा से जुड़े थे, लेकिन वहां एक साल बिताने के बाद मुंबई लौट आए। 2023-24 सत्र में अनिवार्य एक साल का ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पूरा करने के बाद उन्होंने 2024-25 सत्र में फिर से मुंबई का रुख किया और टीम में वापसी की। पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने आठ मैचों में 77.40 की औसत से 774 रन बनाए थे।

इस दौरान उन्होंने पांच शतक और एक अर्धशतक लगाया था।।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *