देवताओं के नहीं, असुरों के गुरु थे शुक्राचार्य! रणवीर इलाहाबादिया ने सुनाया सनातन धर्म का ये रहस्यमयी किस्सा

देवताओं के नहीं, असुरों के गुरु थे शुक्राचार्य! रणवीर इलाहाबादिया ने सुनाया सनातन धर्म का ये रहस्यमयी किस्सा

Shukracharya Story: सोशल मीडिया क्रिएटर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम वीडियो में शुक्राचार्य से जुड़ी एक पौराणिक कथा का जिक्र किया। वीडियो में उन्होंने शुक्राचार्य को असुरों का गुरु बताते हुए कच और मृत संजीवनी विद्या की कहानी सुनाई। साथ ही उन्होंने फिल्म में अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य के किरदार को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की।

रणवीर ने कहा कि शुक्राचार्य के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, जबकि हिंदू पौराणिक कथाओं में उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी असुरों को सिर्फ बुराई से जोड़कर देखना सही नहीं है।

कौन थे शुक्राचार्य?

पौराणिक कथाओं में शुक्राचार्य को असुरों का गुरु बताया गया है। रणवीर ने अपने वीडियो में बताया कि देवताओं के गुरु बृहस्पति और शुक्राचार्य के बीच प्रतिद्वंद्विता की भी एक अहम भूमिका रही है।

उन्होंने समुद्र मंथन का जिक्र करते हुए कहा कि जब देवताओं को अमृत प्राप्त हुआ, तब शुक्राचार्य ने असुरों का पक्ष चुना। रणवीर के मुताबिक, इसके पीछे उनका मकसद ब्रह्मांड में संतुलन बनाए रखना था।

क्या है कच और मृत संजीवनी की कहानी?

रणवीर ने वीडियो में बृहस्पति के बेटे कच की कहानी भी सुनाई। उनके मुताबिक, कच को शुक्राचार्य के पास मृत संजीवनी विद्या सीखने के लिए भेजा गया था। यह ऐसी विद्या थी, जिसके जरिए मृत व्यक्ति को दोबारा जीवित किया जा सकता था।

रणवीर ने बताया कि असुरों को जब कच के मकसद का पता चला तो उन्होंने उसे कई बार मार डाला। हर बार शुक्राचार्य अपनी विद्या से कच को जीवित कर देते थे। कहानी के अनुसार, एक बार असुरों ने कच को जला दिया और उसकी राख को शराब में मिलाकर शुक्राचार्य को ही पिला दिया। इसके बाद कच को जीवित करने की कोशिश में मृत संजीवनी विद्या से जुड़ी जानकारी देवताओं तक पहुंची।

वैदिक ज्योतिष से भी जुड़ा शुक्र का नाम

रणवीर ने अपने वीडियो में शुक्राचार्य का संबंध वैदिक ज्योतिष में मौजूद शुक्र ग्रह से भी बताया। उन्होंने कहा कि ज्योतिष की कुंडली में शुक्र को शुक्राचार्य के प्रतिनिधित्व के तौर पर देखा जाता है। हालांकि, यह बात रणवीर के वीडियो में उनके द्वारा बताई गई ज्योतिषीय व्याख्या के तौर पर सामने आई है।

अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर एक्साइटेड हैं रणवीर

रणवीर इलाहाबादिया ने वीडियो में अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य वाले किरदार की भी तारीफ की। उन्होंने इसे एक्टर का अब तक का सबसे कूल ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर इंट्रो बताया। वीडियो के आखिर में रणवीर ने फिल्म‘मां काली’ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की और कहा कि वह फिल्म का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *