ममता बनर्जी की भतीजी का शव मिला, सुसाइ़ड की आशंका:शिक्षक भर्ती घोटाले में चली गई थी नौकरी, 3 सालों से डिप्रेशन में थीं

ममता बनर्जी की भतीजी का शव मिला, सुसाइ़ड की आशंका:शिक्षक भर्ती घोटाले में चली गई थी नौकरी, 3 सालों से डिप्रेशन में थीं

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टी मुखर्जी ने मंगलवार को बीरभूम के कुसुम्बा गांव में सुसाइड कर लिया। ब्रिष्टि, ममता के चचेरे भाई और तृणमूल नेता निहार मुखर्जी की बेटी थीं। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि ब्रिष्टी ने सुसाइड किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 2024 में हाईकोर्ट ने रद्द कर दी थीं 25,753 नौकरियां शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल, 2024 को अवैध रूप से प्राप्त सभी 25,753 नौकरियां रद्द कर दी थीं। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया था कि जो लोग लंबे समय से अवैध तरीके से काम कर रहे हैं, उन्हें ब्याज समेत सैलरी लौटानी होगी। 2 पॉइंट में समझें शिक्षक भर्ती घोटाले का पूरा मामला… पश्चिम बंगाल सरकार ने 2016 में स्टेट लेवल सिलेक्शन टेस्ट-2016 (SLCT) के जरिए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती की थी। तब 24,640 रिक्त पदों के लिए 23 लाख से अधिक लोगों ने भर्ती परीक्षा दी थी। इस भर्ती में 5 से 15 लाख रुपए तक की घूस लेने का आरोप है। मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट को कई शिकायतें मिली थीं। भर्ती में अनियमितताओं के मामले में CBI ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी और SSC के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। अर्पिता पेशे से मॉडल थीं। सुप्रीम कोर्ट ने दी है राहत हालांकि, शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 17 मार्च, 2025 दिए आदेश में करीब 26,000 बर्खास्त शिक्षकों को राहत दी है। कोर्ट ने कहा था कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हुई है, वे नई चयन प्रक्रिया पूरी होने तक पढ़ाना जारी रख सकते हैं। हालांकि, उनका नाम 2016 के घोटाले मामले में नहीं आया हो। कोर्ट ने कहा- हम नहीं चाहते कि बच्चों की पढ़ाई कोर्ट के फैसले से बाधित हो। —————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत को ED ने गिरफ्तार किया:नगर निगम में अवैध भर्ती का आरोप पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC नेता सुजीत बोस को कोर्ट ने मंगलवार को 10 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में भेजा है। ED ने बोस को नगर निगम भर्ती घोटाले में सोमवार को गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *