Lionel Messi Retirement: 21 साल, 207 मैच और 125 गोल; आंकड़ों में देखें शानदार International Career

Lionel Messi Retirement: 21 साल, 207 मैच और 125 गोल; आंकड़ों में देखें शानदार International Career

 सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेस्सी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की और इस तरह से यह स्टार स्ट्राइकर अब अर्जेंटीना की तरफ से खेलता हुआ नहीं दिखेगा।
मेस्सी ने अर्जेंटीना की तरफ से 21 साल के अपने सफ़र में कई उपलब्धियां हासिल की। उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
एक: मेस्सी ने एक बार 2022 में कतर में विश्व कप जीता है। उनके रहते हुए अर्जेंटीना की टीम दो बार 2014 और 2026 में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे क्रमशः जर्मनी और स्पेन से हार का सामना करना पड़ा था।
छह : मेस्सी ने छह विश्व कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में हिस्सा लिया, जो उनके लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबर है।
21: मेस्सी ने छह विश्व कप में कुल 21 गोल किए। वह फ्रांस के किलियन एमबाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने तीन विश्व कप में 22 गोल किए हैं।
39: मेस्सी ने 39 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अगस्त 2005 में हंगरी के खिलाफ एक मैत्री मैच में अर्जेंटीना के लिए पदार्पण करने के 21 साल बाद संन्यास लिया। उस मैच में वह मुश्किल से एक मिनट खेल पाए थे। उन्हें एक प्रतिद्वंद्वी को कोहनी मारने के लिए मैदान से बाहर भेज दिया गया था।
125: मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 125 गोल किए हैं, जो अर्जेंटीना के किसी भी अन्य खिलाड़ी द्वारा किए गए गोल की संख्या से दोगुने से भी अधिक है। पिछला रिकॉर्ड गैब्रियल बतिस्तुता के नाम था, जिन्होंने 1991 से 2002 तक 78 मैचों में 54 गोल किए थे। पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (146 गोल) के नाम पर दर्ज है। मेस्सी का नंबर उनके बाद आता है।
207: मेस्सी ने 207 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले लेकिन यह रिकॉर्ड नहीं है। इस सूची में भी वह पुर्तगाल के लिए 233 मैच खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे नंबर पर हैं। 

 सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेस्सी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की और इस तरह से यह स्टार स्ट्राइकर अब अर्जेंटीना की तरफ से खेलता हुआ नहीं दिखेगा।
मेस्सी ने अर्जेंटीना की तरफ से 21 साल के अपने सफ़र में कई उपलब्धियां हासिल की। उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
एक: मेस्सी ने एक बार 2022 में कतर में विश्व कप जीता है। उनके रहते हुए अर्जेंटीना की टीम दो बार 2014 और 2026 में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे क्रमशः जर्मनी और स्पेन से हार का सामना करना पड़ा था।

छह : मेस्सी ने छह विश्व कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में हिस्सा लिया, जो उनके लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबर है।
21: मेस्सी ने छह विश्व कप में कुल 21 गोल किए। वह फ्रांस के किलियन एमबाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने तीन विश्व कप में 22 गोल किए हैं।
39: मेस्सी ने 39 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अगस्त 2005 में हंगरी के खिलाफ एक मैत्री मैच में अर्जेंटीना के लिए पदार्पण करने के 21 साल बाद संन्यास लिया। उस मैच में वह मुश्किल से एक मिनट खेल पाए थे।

उन्हें एक प्रतिद्वंद्वी को कोहनी मारने के लिए मैदान से बाहर भेज दिया गया था।
125: मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 125 गोल किए हैं, जो अर्जेंटीना के किसी भी अन्य खिलाड़ी द्वारा किए गए गोल की संख्या से दोगुने से भी अधिक है। पिछला रिकॉर्ड गैब्रियल बतिस्तुता के नाम था, जिन्होंने 1991 से 2002 तक 78 मैचों में 54 गोल किए थे।

पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (146 गोल) के नाम पर दर्ज है। मेस्सी का नंबर उनके बाद आता है।
207: मेस्सी ने 207 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले लेकिन यह रिकॉर्ड नहीं है। इस सूची में भी वह पुर्तगाल के लिए 233 मैच खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *