पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है; अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक कराने से हुईं परेशान

पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है; अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक कराने से हुईं परेशान

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैपराजी पर भड़क गईं। मुंबई में आयोजित इस इवेंट के दौरान जब वे पैपराजी को पोज दे रही थीं, तब उन्हें गुस्सा आ गया। दरअसल फोटो क्लिक करवाने के दौरान पैपराजी उन्हें लगातार राइट और लेफ्ट होने के लिए कह रहे थे। इससे परेशान होकर करीना ने पैपराजी को फटकार लगाई और कहा कि कभी इधर, कभी उधर, मैंने हील्स पहनी है। बार-बार एंगल बदलने की हिदायत से करीना असहज हो गईं। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आई। करीना ने पैपराजी को टोकते हुए कहा कि वे हील्स पहनकर बार-बार इधर-उधर नहीं घूम सकतीं। इसी इवेंट में कृति सेनन की ट्रोलिंग का सवाल टाला ट्रेलर लॉन्च के इसी इवेंट में एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट में कपड़ों को लेकर शुरू हुए विवाद पर करीना कपूर ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था। करीना से इस विवाद और एक्ट्रेसेस की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी। करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से देने को कहा। सवाल सुनते ही डायरेक्टर की तरफ किया इशारा
इवेंट में रिपोर्टर ने करीना कपूर से पूछा कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस के कपड़ों और उनके रिप्रेजेंटेशन को लेकर काफी ट्रोलिंग होती है, ऐसे में एक एक्ट्रेस होने के नाते उनकी क्या सीमाएं होनी चाहिए। सवाल पूरा सुनते ही करीना ने खुद बोलने के बजाय माइक डायरेक्टर मेघना गुलजार की तरफ बढ़ा दिया। करीना के इशारा करने के बाद डायरेक्टर मेघना गुलजार ने सवाल का जवाब दिया। मेघना ने कहा, “फिल्मों या स्क्रीन पर किसी महिला या पुरुष कलाकार का लुक और कपड़े उनके किरदार पर निर्भर करते हैं। यह डायरेक्टर की सोच के हिसाब से तय होता है।” मेघना ने आगे कहा कि इस तरह के मामलों में सिर्फ किसी एक एक्टर से सवाल पूछना या उसे कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है। हाल ही में फैली थी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह
ट्रेलर लॉन्च से पहले करीना कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही थीं। कुछ दिनों पहले जिम के बाहर का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हालांकि, बाद में करीना की तरफ से इन खबरों पर सफाई आई कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं और ये महज अफवाहें थीं। साउथ स्टार पृथ्वीराज के साथ नजर आएंगी करीना
करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे एक अलग और अनोखे किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। …………… करीना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा:शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस
चाहे स्टाइलिश ‘पू’ हो या चुलबुली ‘गीत’ करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पूरी खबर पढ़ें… करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *