राहुल गांधी ने दिल्ली में 16 साल की नाबालिग से स्लीपर बस में गैंगरेप के मामले को लेकर केंद्र के साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 47 किमी की यात्रा के दौरान चलती बस में लड़की के साथ गैंगरेप हुआ, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। दरअसल, सोमवार को दिल्ली में नाबालिग से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की है, जिसकी जानकारी पुलिस ने 31 अगस्त को दी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
राहुल गांधी ने दिल्ली बस गैंगरेप पर सरकार को घेरा:कहा- बस को किसी चेकपोस्ट पर नहीं रोका; एक दिन पहले ड्राइवर-कंडक्टर ने रेप किया था

