डंडों से एक दूसरे को पीटा, 5 गिरफ्तार:सीहोर के इछवार में फल विक्रेताओं के बीच रेट को लेकर मारपीट; 6 लोग घायल

डंडों से एक दूसरे को पीटा, 5 गिरफ्तार:सीहोर के इछवार में फल विक्रेताओं के बीच रेट को लेकर मारपीट; 6 लोग घायल

सीहोर जिले में इछावर के मुख्य बस स्टैंड पर फल बेचने के भाव को लेकर दो विक्रेता गुटों में दिनदहाड़े विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 3-3 लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और एक पक्ष के 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फल के भाव को लेकर शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो ठेले वालों के बीच फल बेचने की दर को लेकर कहासुनी हुई थी। ग्राहक को कम या ज्यादा दाम में फल बेचने की बात पर विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के समर्थक और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के 3-3 लोग घायल
मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल हुए। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इछावर सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा
विवाद बढ़ने पर इछावर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने एक पक्ष के 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *