भारत-नेपाल बॉर्डर पर ऑटो से 8.43 ग्राम स्मैक बरामद:अररिया में संयुक्त गश्ती के दौरान SSB की बड़ी कार्रवाई

भारत-नेपाल बॉर्डर पर ऑटो से 8.43 ग्राम स्मैक बरामद:अररिया में संयुक्त गश्ती के दौरान SSB की बड़ी कार्रवाई

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अररिया में एक नेपाली नागरिक को 8.43 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया के निर्देशन में सीमा चौकी मज़रख और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। अमगाछी पंचायत भवन के समीप संयुक्त गश्ती एवं जांच अभियान के दौरान यह सफलता मिली। यह स्थान सीमा स्तंभ संख्या 165 से लगभग 2.5 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। ऑटो-रिक्शा को रोककर तलाशी ली जांच अभियान के दौरान टीम ने एक ऑटो-रिक्शा को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में वाहन में छिपाकर रखा गया 8.43 ग्राम संदिग्ध स्मैक (पैकिंग सामग्री सहित) बरामद हुआ। मौके पर डीडी किट से जांच करने पर स्मैक होने की पुष्टि हुई। इसके बाद ऑटो-रिक्शा में सवार नेपाली नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। गिरफ्तार नेपाली नागरिक और बरामद मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिकटी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां रख रही निगरानी 52वीं वाहिनी SSB के सहायक कमांडेंट अमित अहिरवार ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वाहिनी द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अररिया में एक नेपाली नागरिक को 8.43 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया के निर्देशन में सीमा चौकी मज़रख और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। अमगाछी पंचायत भवन के समीप संयुक्त गश्ती एवं जांच अभियान के दौरान यह सफलता मिली। यह स्थान सीमा स्तंभ संख्या 165 से लगभग 2.5 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। ऑटो-रिक्शा को रोककर तलाशी ली जांच अभियान के दौरान टीम ने एक ऑटो-रिक्शा को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में वाहन में छिपाकर रखा गया 8.43 ग्राम संदिग्ध स्मैक (पैकिंग सामग्री सहित) बरामद हुआ। मौके पर डीडी किट से जांच करने पर स्मैक होने की पुष्टि हुई। इसके बाद ऑटो-रिक्शा में सवार नेपाली नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। गिरफ्तार नेपाली नागरिक और बरामद मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिकटी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां रख रही निगरानी 52वीं वाहिनी SSB के सहायक कमांडेंट अमित अहिरवार ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वाहिनी द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *