Akshara Singh on Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। अक्षरा ने नेपाल त्रासदी पर बात करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा को इंसान रोक नहीं सकता, लेकिन इस मुश्किल वक्त में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना जरूरी है।
नेपाल बाढ़ पर क्या बोलीं अक्षरा सिंह?
ANI पर नेपाल की भयावह स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, “विपदा से हम बच नहीं सकते हैं। वो प्रकृति की मर्जी है, जब चाहे बना सकती है, और जब चाहे बिगाड़ भी सकती है। लेकिन मेरा मेरी संवेदना है उन सभी परिवार के साथ है, जिन्होंने इस आपदा में अपना सब कुछ खो दिया है।”
अक्षरा की इस बात में प्राकृतिक आपदा के सामने इंसान की बेबसी और पीड़ित परिवारों के प्रति उनकी संवेदना साफ नजर आई। उन्होंने इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए अपनी चिंता जाहिर की है।
कौन हैं अक्षरा सिंह?
बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि सिंगिंग और स्टेज परफॉर्मेंस से भी अपनी पहचान बनाई है। बिहार के पटना में जन्मीं अक्षरा ने 2010 में भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ रवि किशन लीड रोल में नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’, ‘सौगंध गंगा मैया के’, ‘दिलेर’, ‘सत्या’, ‘तबादला’, ‘धड़कन’ और ‘सरकार राज’ जैसी फिल्मों में काम किया।
भोजपुरी फिल्मों के साथ अक्षरा सिंह ने हिंदी टेलीविजन में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ‘काला टीका’, ‘सर्विस वाली बहू’, ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ और ‘पोरस’ जैसे टीवी शोज में काम किया। इसके अलावा 2021 में वो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।
बॉलीवुड में भी बढ़ा रहीं कदम
अक्षरा सिंह अब सिर्फ भोजपुरी फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। 2026 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस को लेकर भी एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वो श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ भी चर्चा में आईं थीं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया था और श्रद्धा के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर भी वो काफी एक्ससिटेड नजर आयीं थीं।
इससे पहले भी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं अक्षरा
अक्षरा सिंह की प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी पर्सनल जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रही है। पवन सिंह के साथ उनके पुराने रिश्ते को लेकर लंबे समय तक चर्चा होती रही है। हालांकि, समय के साथ अक्षरा ने अपने करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया और भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। 2026 में भी अक्षरा अपनी फिल्मों, म्यूजिक और हिंदी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं।
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही
नेपाल में आई भयानक बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान किया है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कई इलाके तबाह हो गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई सड़कें, पुल और दूसरी बुनियादी संरचनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। न्यूज18 की खबर के मुताबिक, नेपाल में मरने वालों की संख्या करीब 903 पहुंच गई है, जबकि 4247 के करीब लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, 592 विदेशी नागरिक भी लापता हैं। नेपाल में आई बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में बचावकर्मी राहत अभियान में जुटे हैं।




NEPAL
| CHINA
|
URGENTE – MILES DE PERSONAS ENTERRADAS VIVAS, PUEBLOS BORRADOS DEL MAPA: LOS HUMANOS SOMOS NADA ANTE LA NATURALEZA.
En segundos el alud se llevó todo, hizo desaparecer pueblos enteros, miles de personas han muerto y otras miles están desaparecidas.