टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र के मबई गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार देर रात हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया। फुटेज में एक युवक बाइक से आकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का चेहरा पत्थर से बिगाड़ता दिख रहा है। उसके साथ एक अन्य युवक बाइक लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए।
सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को खंडित देखा, तो उन्होंने देहात थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अनुयायियों में आक्रोश इस घटना से डॉ. अंबेडकर के अनुयायियों में गहरा आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने घटना का विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। डायल-100 पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आरोपियों की कर रहे पहचान एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस गांव में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हर पहलू की जांच कर रही है। घटना स्थल की अन्य तस्वीरें…

