जोधपुर में हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या:आरोपी ने एक दिन पहले कहा था- जिंदा रही तो राखी पर पीहर जाएगी

जोधपुर में हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या:आरोपी ने एक दिन पहले कहा था- जिंदा रही तो राखी पर पीहर जाएगी

जोधपुर ग्रामीण में पति ने हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। महिला को शादी के बाद से ही मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आए दिन झगड़ा और मारपीट करते थे। आरोप है कि राखी से एक दिन पहले आरोपी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामला करवड़ थाना क्षेत्र का है। करवड़ थाना अधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि पपाराम भील निवासी उजलिया की रहने वाली गुड़ी की 29 अगस्त की रात हत्या हुई थी। उसके पति ने ही सिर में हथौड़े से वार किया था। मर्डर के बाद आरोपी पति दिनेश को पकड़ लिया गया है। मृतका के भाई महेंद्र पुत्र देवाराम भील की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 30 अगस्त को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। तलवार लेकर पत्नी के पीछे दौड़ा था पति महिला के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि वह जोधपुर ग्रामीण के कापरडा थानान्तर्गत हिंगाणिया गांव का रहने वाला है। उसकी बहन गुड़ी की करीब 15 साल पहले दिनेश पुत्र पपाराम भील निवासी उजलिया के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही बहन को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। आए दिन मारपीट और झगड़ा करते थे। भाई ने बताया कि उसका जीजा दिनेश बहन के पीछे तलवार लेकर मारने दौड़ा था। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर गुड़ी को बचाया। घटना को लेकर थाने में रिपोर्ट भी दी गई थी। इसके बाद सामाजिक स्तर पर समझाइश के दौरान जीजा ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगी थी। अब राखी से एक दिन पहले गुड़ी ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि वह अगले दिन राखी लेकर मायके आएगी। आरोप है कि उस दौरान पास खड़े जीजा ने कथित रूप से कहा कि कल जिंदा रहेगी तो राखी ले जाएगी। इसके अगले दिन 29 अगस्त की रात करीब 11.35 बजे दिनेश के भाई गणपत का फोन आया। उसने बताया कि दिनेश और गुड़ी के बीच झगड़ा हुआ है। दिनेश ने सो रही गुड़ी पर लोहे के हथौड़े से वार कर दिया है। उसने यह भी कहा कि गुड़ी जिंदा है या नहीं, उसे पता नहीं है और परिजनों को तत्काल गांव आने के लिए कहा। सुबह गांव पहुंचे तो मिली मौत की सूचना परिजनों के अनुसार- साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण वे सुबह गांव पहुंचे। आस-पास के लोगों और बच्चों से उन्हें पता चला कि रात में सो रही गुड़ी के सिर पर लोहे के हथौड़े से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी चिनाई का काम करता था। मृतका के 4 लड़कियां ओर एक लड़का है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *