जागरण संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शाहजहांपुर में रोड किनारे बेहोश मिले, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

जागरण संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शाहजहांपुर में रोड किनारे बेहोश मिले, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

शाहजहांपुर में एक जागरण संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक सुधीर सिंह (35) रविवार रात गांव के एक व्यक्ति के साथ दावत में गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। रात में ही उन्हें रोड किनारे अचेत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों ने परिजनों को सुधीर के अचेत पड़े होने की सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के मझीला गांव की है। परिजनों ने सुधीर की हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, सुधीर रात करीब 10 बजे अपने एक साथी के साथ दावत में गए थे। वह साथी तो घर लौट आया, लेकिन उसने सुधीर के वापस न आने की कोई जानकारी नहीं दी। सुधीर अपनी पत्नी रिंकी और तीन बच्चों के साथ रहते थे।
सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह खुदागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तिलहर के सीओ विदुश सक्सेना ने बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है और परिवार ने आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *