US Iran Conflict: ईरान के खार्ग द्वीप को उड़ाने का दावा, क्या डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया AI से बना वीडियो?

US Iran Conflict: ईरान के खार्ग द्वीप को उड़ाने का दावा, क्या डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया AI से बना वीडियो?

Iran War Latest Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर ईरान के सबसे खास द्वीप को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने लिखा- खार्ग द्वीप को टुकड़े-टुकड़े किया जा रहा है। हालांकि, इस दावे के साथ उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी।

ट्रंप ने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बड़े विस्फोट दिख रहे थे। रॉयटर्स ने वीडियो को लेकर पड़ताल भी की, जिसमें पता चला कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है। रॉयटर्स के द्वारा इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर ने इसे नकली बताया।

अमेरिका ने अब तक नहीं दिया जवाब

इस संबंध में व्हाइट हाउस और अमेरिकी रक्षा विभाग ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। उधर, ईरानी मीडिया में भी ट्रंप के इस दावे पर कोई तुरंत प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र है। युद्ध शुरू होने से पहले यहां से 90 प्रतिशत तेल बाहर जाता था। अगर यह वाकई क्षतिग्रस्त हुआ तो ईरान की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ेगा।

लारक द्वीप पर अमेरिकी हमला और ईरान का जवाब

इससे पहले अमेरिकी बलों ने लारक द्वीप पर दो रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। यह हमला जुलाई के बाद पहला जाना-माना अमेरिकी सैन्य एक्शन था। लारक द्वीप हॉर्मुज स्ट्रेट के मुहाने पर है।

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने बताया कि ईरान सेना के जवान समुद्र में माइन वाले रॉकेट दागने की तैयारी कर रहे थे। जिसको लेकर उन्होंने सीमित और सटीक कार्रवाई की क्योंकि यह खतरा तुरंत था।

ईरान ने भी दिया करारा जवाब

जवाब में ईरान ने भी जॉर्डन में दो अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जॉर्डन की सेना ने आठ मिसाइलों को हवा में ही रोक लिया। इस बीच, हॉर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने से वहां से गुजरने वाले जहाजों की संख्या घटकर दिन में पांच रह गई है। माना जा रहा है कि कुछ जहाजों ने अपना सिस्टम बंद कर रखा है ताकि हमलों से बच सकें।

ईरान पर बढ़ाया जा रहा आर्थिक दबाव

ट्रंप प्रशासन अब सैन्य कार्रवाई के बजाय आर्थिक दबाव पर जोर दे रहा है। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि हर हफ्ते नए प्रतिबंध लगेंगे। सबसे पहले बैंकों पर नजर है। उन्होंने कहा कि ईरानी पैसे रखने वाले बैंकों को चेतावनी दी जा रही है।

हाल ही में मिस्र के बैंक मिस्‍र की यूएई शाखाओं पर जुर्माना लगाया गया। बेसेंट ने बताया कि आगे किसी बैंक को डॉलर सिस्टम से पूरी तरह काटने की भी तैयारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *