भागलपुर में चंपा नदी में मिला एक व्यक्ति का शव:मृतक की पहचान नहीं हो सकी है; स्थानीय लोगों से पूछताछ, पुलिस ने आसपास के थानों से किया संपर्क

भागलपुर में चंपा नदी में मिला एक व्यक्ति का शव:मृतक की पहचान नहीं हो सकी है; स्थानीय लोगों से पूछताछ, पुलिस ने आसपास के थानों से किया संपर्क

भागलपुर के नाथनगर इलाके में चंपा नदी से एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन की डा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार देर रात कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन किसी ने पहचानने का दावा नहीं किया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
आसपास के थानों से किया संपर्क पहचान नहीं होने के कारण पुलिस अब आसपास के गांवों और मोहल्लों में लोगों से संपर्क कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना संबंधित क्षेत्र में दर्ज कराई गई है या नहीं। इसके अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि किसी गुमशुदगी के मामले से शव का मिलान कराया जा सके। छानबीन में जुटी पुलिस नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर ने बताया कि चंपा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव किसी दूसरे स्थान से पानी में बहकर यहां पहुंचा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। भागलपुर के नाथनगर इलाके में चंपा नदी से एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन की डा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार देर रात कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन किसी ने पहचानने का दावा नहीं किया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
आसपास के थानों से किया संपर्क पहचान नहीं होने के कारण पुलिस अब आसपास के गांवों और मोहल्लों में लोगों से संपर्क कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना संबंधित क्षेत्र में दर्ज कराई गई है या नहीं। इसके अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि किसी गुमशुदगी के मामले से शव का मिलान कराया जा सके। छानबीन में जुटी पुलिस नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर ने बताया कि चंपा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव किसी दूसरे स्थान से पानी में बहकर यहां पहुंचा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *