बाढ़ में बुजुर्ग को पीछे से कनपटी में मारी गोली:पंडारक के टांड़ापर गांव में खूनी संघर्ष, घायल अस्पताल में भर्ती; इलाज जारी

बाढ़ में बुजुर्ग को पीछे से कनपटी में मारी गोली:पंडारक के टांड़ापर गांव में खूनी संघर्ष, घायल अस्पताल में भर्ती; इलाज जारी

पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र स्थित टांड़ापर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद शांत कराने पहुंचे एक बुजुर्ग को बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली उनके कनपटी में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गुटों के बीच विवाद में फायरिंग जानकारी के मुताबिक, टांड़ापर गांव में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान बुजुर्ग रविंद्र यादव का भतीजा वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बिना किसी उकसावे के उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। भतीजे के साथ विवाद की सूचना मिलने पर रविंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद वह अपने भतीजे के साथ घर लौटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से किसी ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे रविंद्र यादव की कनपटी में लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। घायल को अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल रविंद्र यादव को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र स्थित टांड़ापर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद शांत कराने पहुंचे एक बुजुर्ग को बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली उनके कनपटी में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गुटों के बीच विवाद में फायरिंग जानकारी के मुताबिक, टांड़ापर गांव में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान बुजुर्ग रविंद्र यादव का भतीजा वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बिना किसी उकसावे के उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। भतीजे के साथ विवाद की सूचना मिलने पर रविंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद वह अपने भतीजे के साथ घर लौटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से किसी ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे रविंद्र यादव की कनपटी में लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। घायल को अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल रविंद्र यादव को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *