सांसद संजना बोलीं-पदाधिकारियों का चयन कार्यकर्ताओं की राय से होगा:आगरा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में फीडबैक लिया

सांसद संजना बोलीं-पदाधिकारियों का चयन कार्यकर्ताओं की राय से होगा:आगरा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में फीडबैक लिया

आगरा में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान के भरतपुर से सांसद और अभियान की राष्ट्रीय ऑब्जर्वर संजना जाटव शनिवार को आगरा पहुंचीं। उन्होंने राजा मंडी स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर संगठन की स्थिति का फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं की राय से चुने जाएंगे अध्यक्ष दैनिक भास्कर से बातचीत में सांसद संजना जाटव ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश और प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए काम कर रही है। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य समर्पित, निष्ठावान और जमीन पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाकर जिम्मेदारी देना है। उन्होंने बताया कि आगरा में महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की राय और सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति के बिना कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। एक-एक कार्यकर्ता से लिया फीडबैक प्रेस वार्ता के बाद सांसद ने कांग्रेस कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और स्थानीय स्तर की चुनौतियों को लेकर फीडबैक लिया। संजना जाटव ने कहा कि आने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस बूथ और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी। हर कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी देने पर जोर रहेगा। महंगाई-बेरोजगारी पर भाजपा पर हमला प्रेस वार्ता में संजना जाटव ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। उन्होंने चीनी और सीएनजी के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कमरतोड़ महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी और संगठन को मजबूत करते हुए आगामी चुनावों की तैयारी करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *