बीमारी ठीक करने के नाम पर मतांतरण कराने का आरोप:देवरिया में 3 हिरासत में, बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कार्रवाई; जांच जारी

बीमारी ठीक करने के नाम पर मतांतरण कराने का आरोप:देवरिया में 3 हिरासत में, बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कार्रवाई; जांच जारी

देवरिया में रविवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। आरोप है कि एक परिवार के घर बीमारी ठीक करने के नाम पर लोगों को बुलाया गया और पूजा-पाठ की आड़ में दूसरे धर्म की प्रार्थना कराई जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसे मतांतरण के लिए प्रेरित करने का मामला बताया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला महुआडीह थाना क्षेत्र के भटनी दादन गांव का है। बीमारी ठीक करने के नाम पर लोगों को बुलाने का आरोप बताया गया कि रविवार शाम गांव के एक परिवार के घर धार्मिक आयोजन चल रहा था। इसमें महिलाओं समेत कई लोग मौजूद थे। आरोप है कि लोगों को रोग ठीक होने की बात कहकर वहां बुलाया गया था। इसी दौरान दूसरे धर्म से संबंधित प्रार्थना कराए जाने की बात सामने आई। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस कर रही पूछताछ तीनों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि भटनी दादन गांव में एक परिवार के घर पूजा-पाठ का आयोजन होने की सूचना मिली थी। इसी दौरान मतांतरण की सूचना भी पुलिस को दी गई, जिसके बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *