सड़क पर गाड़ी खड़ी कर छलका रहे थे जाम:प्रयागराज के सिविल लाइंस में पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, खदेड़कर 15 पकड़े गए

सड़क पर गाड़ी खड़ी कर छलका रहे थे जाम:प्रयागराज के सिविल लाइंस में पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, खदेड़कर 15 पकड़े गए

प्रयागराज के सिविल लाइंस की सड़कों पर शाम होते ही शराब की दुकान के बाहर जमने वाली भीड़ अब पुलिस के निशाने पर है। रविवार शाम थाना प्रभारी रामाश्रय यादव के नेतृत्व में सिविल लाइंस पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में अचानक अभियान चलाया। पुलिस की गाड़ियां शराब की दुकानों के आसपास पहुंचीं तो सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करके शराब पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को पकड़ लिया। सभी को थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। लगातार मिल रही थी शिकायतें पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सिविल लाइंस में शाम के वक्त शराब की दुकानों के आसपास लोग सड़क पर ही शराब पीने बैठ जाते हैं। कई लोग अपनी कार या बाइक सड़क पर खड़ी कर जाम छलकाते हैं। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरातफरी मची रविवार शाम पुलिस ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कर एक साथ कार्रवाई शुरू की। जैसे ही पुलिस शराब की दुकानों के आसपास पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सड़क पर शराब पी रहे लोगों को पकड़ लिया और थाने ले गई। अब लगातार चलेगा अभियान थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब की दुकानों के संचालकों को भी चेतावनी दी गई है कि उनकी दुकान के आसपास सड़क पर कोई व्यक्ति शराब न पीने पाए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सिविल लाइंस की शराब की दुकानों और आसपास के इलाकों में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *