सोन नदी में नहाने गए दो नाबालिग डूबे, मौत:स्थानीय गोताखोरों ने शव बाहर निकाला, अवैध बालू खनन पर भड़के ग्रामीण

सोन नदी में नहाने गए दो नाबालिग डूबे, मौत:स्थानीय गोताखोरों ने शव बाहर निकाला, अवैध बालू खनन पर भड़के ग्रामीण

अरवल के परासी थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुर बाथे गांव में रविवार को सोन नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को स्थानीय लोगों और मछुआरों ने सुरक्षित बचा लिया। मृतकों की पहचान लक्ष्मणपुर बाथे गांव निवासी मृत्युंजय राम के 15 वर्षीय पुत्र हरिओम कुमार और मुकेश कुमार के 16 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। घटना की सूचना मिलने पर पारसी थाना प्रभारी सेराज आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर अवैध बालू खनन रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी में लगातार अवैध बालू खनन के कारण कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो नदी में नहाने या जाने वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और नदी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अरवल के परासी थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुर बाथे गांव में रविवार को सोन नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को स्थानीय लोगों और मछुआरों ने सुरक्षित बचा लिया। मृतकों की पहचान लक्ष्मणपुर बाथे गांव निवासी मृत्युंजय राम के 15 वर्षीय पुत्र हरिओम कुमार और मुकेश कुमार के 16 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। घटना की सूचना मिलने पर पारसी थाना प्रभारी सेराज आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर अवैध बालू खनन रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी में लगातार अवैध बालू खनन के कारण कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो नदी में नहाने या जाने वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और नदी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *