‘पत्नी को बुलाने जाता हूं तो ससुराली मारपीट करते’:गोपालगंज में दामाद को पीटकर खेत में फेंका, ससुर बोला-‘दहेज मांगते हैं’

‘पत्नी को बुलाने जाता हूं तो ससुराली मारपीट करते’:गोपालगंज में दामाद को पीटकर खेत में फेंका, ससुर बोला-‘दहेज मांगते हैं’

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर बथुआ गांव में एक पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के ठकराहा थाना क्षेत्र के कोईरपट्टी गांव निवासी रामप्रवेश चौहान, रामपुर बथुआ निवासी शिवशंकर महतो और उनकी बेटी गीता कुमारी के रूप में हुई है। रामप्रवेश चौहान शिवशंकर महतो के दामाद हैं। पीड़ित रामप्रवेश के परिजनों ने बताया कि उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। आरोप है कि एक साल पहले रामप्रवेश की पत्नी सीता को उनके पिता झाड़-फूंक कराने के बहाने अपने घर ले गए थे। इसके बाद जब भी रामप्रवेश अपनी पत्नी को बुलाने जाते, उनके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के अनुसार, जब रामप्रवेश दोबारा पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे, तो पत्नी, सास, ससुर और साली ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उन्हें बेहोशी की हालत में खेत में फेंक दिया गया। बेटी के साथ होती थी मारपीट दूसरी ओर, ससुर शिवशंकर महतो ने इन आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित और मारपीट किया जाता था, जिसके कारण वह मायके में रह रही थी। इस मामले को लेकर पहले भी थाने में केस दर्ज कराया गया था। शिवशंकर महतो का आरोप है कि रामप्रवेश 15-20 अन्य लोगों के साथ उनके घर पर हमला करने पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और आरोपों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर बथुआ गांव में एक पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के ठकराहा थाना क्षेत्र के कोईरपट्टी गांव निवासी रामप्रवेश चौहान, रामपुर बथुआ निवासी शिवशंकर महतो और उनकी बेटी गीता कुमारी के रूप में हुई है। रामप्रवेश चौहान शिवशंकर महतो के दामाद हैं। पीड़ित रामप्रवेश के परिजनों ने बताया कि उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। आरोप है कि एक साल पहले रामप्रवेश की पत्नी सीता को उनके पिता झाड़-फूंक कराने के बहाने अपने घर ले गए थे। इसके बाद जब भी रामप्रवेश अपनी पत्नी को बुलाने जाते, उनके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के अनुसार, जब रामप्रवेश दोबारा पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे, तो पत्नी, सास, ससुर और साली ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उन्हें बेहोशी की हालत में खेत में फेंक दिया गया। बेटी के साथ होती थी मारपीट दूसरी ओर, ससुर शिवशंकर महतो ने इन आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित और मारपीट किया जाता था, जिसके कारण वह मायके में रह रही थी। इस मामले को लेकर पहले भी थाने में केस दर्ज कराया गया था। शिवशंकर महतो का आरोप है कि रामप्रवेश 15-20 अन्य लोगों के साथ उनके घर पर हमला करने पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और आरोपों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *