सीकर में 26 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि युवती रात को घर पर ही थी, लेकिन सुबह उठने पर वह गायब मिली। वहीं स्कूल से बच्चों के लाने गई 35 साल की महिला भी बच्चों सहित लापता है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर से 26 साल की युवती लापता 26 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 26 अगस्त की रात परिवार के सभी सदस्य घर पर ही सो रहे थे। लेकिन अगले दिन सुबह उठकर देखा तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। इसके बाद उसकी आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अंदेशा है कि कोई उसका किडनैप करके ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्चों सहित महिला भी गायब वहीं 35 साल की महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 25 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी 12 साल की बेटी और 11 साल के बेटे को स्कूल से वापस घर लाने के लिए निकली थी। लेकिन स्कूल से बच्चों को लेने के बाद वह घर पर नहीं आई। दो से तीन रोज परिवार ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महिला के पास एक मोबाइल भी था जो भी अब लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। फिलहाल पुलिस अब मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

