पटना में पार्कों-तालाबों का होगा जीर्णोद्धार:छठ पूजा को देखते हुए तलाबों का रहेगा डिजाइन, पार्क में गार्डेन-फव्वारा, पाथ-वे समेत अन्य सुविधाएं

पटना में पार्कों-तालाबों का होगा जीर्णोद्धार:छठ पूजा को देखते हुए तलाबों का रहेगा डिजाइन, पार्क में गार्डेन-फव्वारा, पाथ-वे समेत अन्य सुविधाएं

पटना नगर निगम शहर के विभिन्न इलाकों में नए पार्क विकसित करने के साथ पुराने तालाबों और पार्कों का जीर्णोद्धार करा रहा है। करीब 1.71 करोड़ से 3.97 करोड़ रुपए तक की लागत वाली इन परियोजनाओं में हरियाली, जल संरचना, मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया गया है। कई तालाबों को इस तरह से डिजाइन करके बनाया जा रहा है, ताकि छठ पूजा के दौरान लोगों को सुविधा मिले। पाटलिपुत्र अंचल के वार्ड-8 में सीआईडी कॉलोनी स्थित सूर्य मंदिर के पास 3364 वर्गमीटर जमीन पर तालाब-सह-पार्क विकसित किया जाएगा। करीब 1.71 करोड़ रुपए की इस योजना में गार्डेन, फव्वारा, पाथ-वे, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी। तालाब में सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी, जिससे छठ पूजा और अन्य धार्मिक आयोजनों में लोगों को सुविधा मिलेगी। कच्ची तालाब का जीर्णोद्धार लगभग पूरा नूतन राजधानी अंचल की कच्ची तालाब परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। करीब 1.48 करोड़ रुपए खर्च कर तालाब की सफाई और जीर्णोद्धार किया गया है। तालाब की डिवाटरिंग के बाद गाद और गंदगी हटाई गई, ग्रैवेल, बालू और स्टोन बोल्डर से बेस को मजबूत किया गया। परिसर में बाउंड्री, कोटा स्टोन पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था, सीढ़ियां और लाइटिंग की सुविधा विकसित की गई है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा।
श्रीकृष्णपुरी में 60 हजार वर्गफीट में बनेगा डमडम पार्क श्रीकृष्णपुरी स्थित डमडम पार्क को करीब 60 हजार वर्गफीट में विकसित किया जा रहा है। इस पर लगभग 2.45 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यहां लैंडस्केपिंग, हरियाली, पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था और पेयजल समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पार्क लोगों के टहलने, व्यायाम और मनोरंजन का बेहतर स्थान बनेगा। मीठापुर में 3.97 करोड़ से बनेगा सिपारा पार्क कंकड़बाग अंचल के वार्ड-30 में मीठापुर स्थित कृषि निदेशालय के पास 14,717 वर्गमीटर क्षेत्र में सिपारा पार्क बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 3.97 करोड़ रुपए खर्च होंगे और निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। पार्क में बच्चों के लिए प्ले एरिया, ओपन जिम, फव्वारा, गजेबो, सेल्फी प्वॉइंट, गार्डेन, पाथवे और बैठने की सुविधा होगी। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, टिकट काउंटर और हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।
जनता फ्लैट के पार्क को मिलेगा नया रूप वार्ड-46 के जनता फ्लैट परिसर स्थित पार्क का करीब 46 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। यहां बाउंड्री वॉल, रैंप, पेवर ब्लॉक, फव्वारा और लाइटिंग की सुविधा विकसित की जाएगी। इससे आसपास के लोगों को टहलने और आराम करने के लिए बेहतर जगह मिलेगी।
राजेंद्र नगर में बनेगा आधुनिक पार्क बांकीपुर अंचल के वार्ड-43 में राजेंद्र नगर रोड नंबर-5 स्थित शाखा मैदान के पास करीब 1.50 करोड़ रुपए से नया पार्क बनाया जाएगा। निगम ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है। पार्क में ओपन जिम, सेल्फी प्वॉइंट, फव्वारा, हाई मास्ट लाइट, लॉन, बेंच, झूले और शेड होंगे। साथ ही नाला, बाउंड्री वॉल, गार्ड रूम और शौचालय भी बनाए जाएंगे। पटना नगर निगम शहर के विभिन्न इलाकों में नए पार्क विकसित करने के साथ पुराने तालाबों और पार्कों का जीर्णोद्धार करा रहा है। करीब 1.71 करोड़ से 3.97 करोड़ रुपए तक की लागत वाली इन परियोजनाओं में हरियाली, जल संरचना, मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया गया है। कई तालाबों को इस तरह से डिजाइन करके बनाया जा रहा है, ताकि छठ पूजा के दौरान लोगों को सुविधा मिले। पाटलिपुत्र अंचल के वार्ड-8 में सीआईडी कॉलोनी स्थित सूर्य मंदिर के पास 3364 वर्गमीटर जमीन पर तालाब-सह-पार्क विकसित किया जाएगा। करीब 1.71 करोड़ रुपए की इस योजना में गार्डेन, फव्वारा, पाथ-वे, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी। तालाब में सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी, जिससे छठ पूजा और अन्य धार्मिक आयोजनों में लोगों को सुविधा मिलेगी। कच्ची तालाब का जीर्णोद्धार लगभग पूरा नूतन राजधानी अंचल की कच्ची तालाब परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। करीब 1.48 करोड़ रुपए खर्च कर तालाब की सफाई और जीर्णोद्धार किया गया है। तालाब की डिवाटरिंग के बाद गाद और गंदगी हटाई गई, ग्रैवेल, बालू और स्टोन बोल्डर से बेस को मजबूत किया गया। परिसर में बाउंड्री, कोटा स्टोन पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था, सीढ़ियां और लाइटिंग की सुविधा विकसित की गई है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा।
श्रीकृष्णपुरी में 60 हजार वर्गफीट में बनेगा डमडम पार्क श्रीकृष्णपुरी स्थित डमडम पार्क को करीब 60 हजार वर्गफीट में विकसित किया जा रहा है। इस पर लगभग 2.45 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यहां लैंडस्केपिंग, हरियाली, पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था और पेयजल समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पार्क लोगों के टहलने, व्यायाम और मनोरंजन का बेहतर स्थान बनेगा। मीठापुर में 3.97 करोड़ से बनेगा सिपारा पार्क कंकड़बाग अंचल के वार्ड-30 में मीठापुर स्थित कृषि निदेशालय के पास 14,717 वर्गमीटर क्षेत्र में सिपारा पार्क बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 3.97 करोड़ रुपए खर्च होंगे और निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। पार्क में बच्चों के लिए प्ले एरिया, ओपन जिम, फव्वारा, गजेबो, सेल्फी प्वॉइंट, गार्डेन, पाथवे और बैठने की सुविधा होगी। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, टिकट काउंटर और हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।
जनता फ्लैट के पार्क को मिलेगा नया रूप वार्ड-46 के जनता फ्लैट परिसर स्थित पार्क का करीब 46 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। यहां बाउंड्री वॉल, रैंप, पेवर ब्लॉक, फव्वारा और लाइटिंग की सुविधा विकसित की जाएगी। इससे आसपास के लोगों को टहलने और आराम करने के लिए बेहतर जगह मिलेगी।
राजेंद्र नगर में बनेगा आधुनिक पार्क बांकीपुर अंचल के वार्ड-43 में राजेंद्र नगर रोड नंबर-5 स्थित शाखा मैदान के पास करीब 1.50 करोड़ रुपए से नया पार्क बनाया जाएगा। निगम ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है। पार्क में ओपन जिम, सेल्फी प्वॉइंट, फव्वारा, हाई मास्ट लाइट, लॉन, बेंच, झूले और शेड होंगे। साथ ही नाला, बाउंड्री वॉल, गार्ड रूम और शौचालय भी बनाए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *