भतीजे से शादी के बाद पत्नी को मारी गोली:बच्चों के साथ छत पर सो रही थी महिला, निजी अस्पताल में भर्ती; पूर्व पति समेत 4 पर FIR दर्ज

भतीजे से शादी के बाद पत्नी को मारी गोली:बच्चों के साथ छत पर सो रही थी महिला, निजी अस्पताल में भर्ती; पूर्व पति समेत 4 पर FIR दर्ज

बेगूसराय में सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में शनिवार की देर रात छत पर पति और बच्चों के साथ सो रही महिला को गोली मारने के मामले में नई बात सामने आई है। आरोप है कि उसके पूर्व पति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। आठ साप पहले हुई थी पहली शादी जानकारी के अनुसार घायल महिला महिला रघुवंश पासवान की पत्नी राखी कुमारी की पहली शादी आकाशपुर गांव के ही रहने वाले पिंटू पासवान से 2018 में हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। तलाक के बाद राखी कुमारी ने पिंटू पासवान के ही सगे भतीजे रघुवंश पासवान से शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर पूर्व पति पिंटू पासवान आक्रोशित था। आरोपी ने दोस्तों के साथ छत पर चढ़कर मारी गोली ​घायल महिला के भाई विजय कुमार पासवान के अनुसार 28 और 29 अगस्त की देर रात राखी कुमारी अपने घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान उसका पूर्व पति पिंटू पासवान अपने अन्य सहयोगियों के साथ चुपके से छत पर चढ़ आया। पुरानी रंजिश और गुस्से में आकर पिंटू पासवान ने सो रही राखी कुमारी पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी। परिजनों के पहुंचने से पहले भाग निकला छाती में ​गोली लगते ही राखी कुमारी चीखने-चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर पति सहित परिजन जागे। परिजन जब तक छत पर पहुंचते ही आरोपी पिंटू पासवान अपने साथियों के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद खून से लथपथ राखी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए एसपी मनीष ने बताया कि कल्पना नर्सिंग होम में डॉक्टरों की टीम द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना तुरंत सिंघौल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद अस्पताल में भर्ती घायल राखी कुमारी और उसके परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। भाई की शिकायत पर चार नामजद पर FIR घायल महिला के भाई विजय कुमार पासवान के फर्दबयान के आधार पर सिंघौल थाने में 4 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में सिंघौल थाना की विशेष टीम गठित कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बेगूसराय में सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में शनिवार की देर रात छत पर पति और बच्चों के साथ सो रही महिला को गोली मारने के मामले में नई बात सामने आई है। आरोप है कि उसके पूर्व पति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। आठ साप पहले हुई थी पहली शादी जानकारी के अनुसार घायल महिला महिला रघुवंश पासवान की पत्नी राखी कुमारी की पहली शादी आकाशपुर गांव के ही रहने वाले पिंटू पासवान से 2018 में हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। तलाक के बाद राखी कुमारी ने पिंटू पासवान के ही सगे भतीजे रघुवंश पासवान से शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर पूर्व पति पिंटू पासवान आक्रोशित था। आरोपी ने दोस्तों के साथ छत पर चढ़कर मारी गोली ​घायल महिला के भाई विजय कुमार पासवान के अनुसार 28 और 29 अगस्त की देर रात राखी कुमारी अपने घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान उसका पूर्व पति पिंटू पासवान अपने अन्य सहयोगियों के साथ चुपके से छत पर चढ़ आया। पुरानी रंजिश और गुस्से में आकर पिंटू पासवान ने सो रही राखी कुमारी पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी। परिजनों के पहुंचने से पहले भाग निकला छाती में ​गोली लगते ही राखी कुमारी चीखने-चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर पति सहित परिजन जागे। परिजन जब तक छत पर पहुंचते ही आरोपी पिंटू पासवान अपने साथियों के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद खून से लथपथ राखी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए एसपी मनीष ने बताया कि कल्पना नर्सिंग होम में डॉक्टरों की टीम द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना तुरंत सिंघौल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद अस्पताल में भर्ती घायल राखी कुमारी और उसके परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। भाई की शिकायत पर चार नामजद पर FIR घायल महिला के भाई विजय कुमार पासवान के फर्दबयान के आधार पर सिंघौल थाने में 4 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में सिंघौल थाना की विशेष टीम गठित कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *