नेपाल बाढ़: इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO गोपीसेटी लापता:कंपनी ने कहा- वे निजी यात्रा पर गए थे, उनके परिवार की हर संभव मदद कर रहे

नेपाल बाढ़: इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO गोपीसेटी लापता:कंपनी ने कहा- वे निजी यात्रा पर गए थे, उनके परिवार की हर संभव मदद कर रहे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश जारी है। इस आपदा में इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लक्स गोपीसेटी भी लापता हैं और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इंफोसिस ने कहा है कि वह अथॉरिटीज के साथ मिलकर उनसे संपर्क साधने की कोशिश कर रही है और उनके परिवार को हर संभव मदद दे रही है। निजी यात्रा पर नेपाल गए थे लक्स गोपीसेटी इंफोसिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, लक्स गोपीसेटी निजी यात्रा पर नेपाल गए थे और यह उनका कोई ऑफिशियल वर्क ट्रिप नहीं था। इंफोसिस ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करना है। कंपनी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जानकारी जुटाने और उनसे संपर्क स्थापित करने में लगी है। फिलहाल गोपीसेटी की लोकेशन या उनके साथ क्या हुआ, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अथॉरिटीज ने साफ किया है कि संपर्क न हो पाने का मतलब यह नहीं है कि किसी की जान चली गई है। नेपाल में 300 भारतीय लापता, 400 चीन सीमा पर फंसे विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा में करीब 300 भारतीय नागरिक लापता या संपर्क से बाहर हैं। वहीं करीब 400 अन्य भारतीय चीन सीमा की तरफ फंसे हुए हैं। नेपाल और तिब्बत के पूरे क्षेत्र में हजारों लोग लापता हैं। हिमालयन रीजन में बर्फ और चट्टानों के खिसकने से आई अचानक बाढ़ के बाद पानी, कीचड़ और मलबा तेज बहाव से नीचे की तरफ आया। इस वजह से सड़कें, पुल और बस्तियां बह गईं, जिससे संचार और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन: हेलिकॉप्टर, ड्रोन और बोट्स की मदद राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमें हेलिकॉप्टर, बोट्स, ड्रोन, अस्पतालों, शेल्टर्स और स्थानीय टीमों की मदद ले रही हैं। टूटी सड़कों और खराब रास्तों की वजह से ऑपरेशन की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। हालांकि, कई दूरदराज के इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एपी (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तक नेपाल में 3,700 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका था। काठमांडू के रास्ते 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे लापता लोगों की खोजबीन के बीच विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीन की सीमा पर फंसे 153 भारतीय सुरक्षित रूप से नेपाल की सीमा में दाखिल हो चुके हैं। इसके अलावा, बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाले गए 21 भारतीय नागरिक काठमांडू के रास्ते सुरक्षित नई दिल्ली पहुंच गए हैं। लक्स गोपीसेटी समेत अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। ये खबर भी पढ़ें… नेपाल में तबाही लाने वाले ग्लेशियर टूटने का VIDEO: 800 मीटर लंबा हिस्सा टूटकर गिरा था; अब तक 676 मौतें, 2500 लापता नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन के बाद अचानक बाढ़ आई थी। अब घटना के तीन दिन बाद ग्लेशियर टूटने का वीडियो सामने आया है। टूर गाइड के एक ग्रुप ने तिब्बत में एक ऊंची जगह से इसे कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में नेपाल की सीमा के पास बर्फ से ढके पहाड़ और ग्लेशियर दिखाई दे रहे हैं। अचानक ग्लेशियर की बर्फ और चट्टानों का करीब 8प00 मीटर लंबा हिस्सा टूटकर नीचे घाटी में गिरता नजर आता है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *