खैरथल में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले की नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में वार्ड पार्षद पद के लिए 320 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि 289 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किया। इससे पहले 27 अगस्त को नामांकन के पहले दिन 53 पर्चे दाखिल हुए थे। इस तरह दो दिनों में जिले में कुल 373 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं और 341 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए दावेदारी जताई है। दूसरे दिन नगर परिषद तिजारा 90 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 86 उम्मीदवार शामिल हैं। भिवाड़ी में 63 पर्चे दाखिल हुए और 52 उम्मीदवार ने नामांकन किया। किशनगढ़बास में 52 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 45 उम्मीदवार शामिल हैं। कोटकासिम में 48 पर्चे दाखिल हुए और 43 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। खैरथल में 36 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 35 उम्मीदवार शामिल हैं। टपूकड़ा में 27 पर्चे दाखिल हुए और 24 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं मुंडावर में 4 नामांकन पत्र दाखिल हुए और चारों उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। दो दिन के आंकड़ों में भी तिजारा आगे पहले और दूसरे दिन के आंकड़ों को मिलाकर तिजारा 131 नामांकन पत्रों के साथ सबसे आगे है। यहां अब तक 127 उम्मीदवारा ने नामांकन किया है। इसके बाद कोटकासिम में 52 पर्चे और 47 उम्मीदवार, किशनगढ़बास में 57 पर्चे और 50 उम्मीदवार, भिवाड़ी में 65 पर्चे और 53 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। इसी तरह खैरथल में 36 पर्चे और 35 उम्मीदवार, टपूकड़ा में 28 पर्चे और 25 उम्मीदवार तथा मुंडावर में 4 पर्चे और 4 उम्मीदवारों ने अब तक नामांकन दाखिल किया है। 31 अगस्त को आखिरी मौका निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। इस दिन दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी।

