शेखपुरा में खेल दिवस पर स्पोर्ट्स कॉम्पटीशन:स्कूली बच्चों ने अलग-अलग खेलों में दिखाया टैलेंट

शेखपुरा में खेल दिवस पर स्पोर्ट्स कॉम्पटीशन:स्कूली बच्चों ने अलग-अलग खेलों में दिखाया टैलेंट

शेखपुरा जिले के बरबीघा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपना दमखम दिखाया। विद्यालय के खेल प्रभारी शिक्षक और सेकंड ऑफिसर ए.एन.ओ. गोपाल जी ने इन आयोजनों की देखरेख की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इनमें राजीव कुमार, प्रभात कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, नीतू कुमारी, प्रतिभा कुमारी, लवली कुमारी, मोहम्मद शाहीन, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी और सुष्मिता पाठक शामिल थे। स्पोर्ट्स कॉम्पटीशन से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. क्लास 9वीं का सौरभ 100 मीटर दौड़ में फर्स्ट 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कक्षा नौवीं के सौरभ कुमार ने प्रथम, धर्मपाल कुमार ने द्वितीय और हरे राम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में, कक्षा नौवीं की स्वीटी कुमारी प्रथम, कक्षा ग्यारहवीं की श्वेता कुमारी द्वितीय और कक्षा नौवीं की आरती कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कक्षा छठी के बिट्टू कुमार ने पहला, कक्षा सातवीं के शुभम कुमार ने दूसरा और कक्षा छठी के मयंक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कक्षा सातवीं की अंशु कुमारी ने प्रथम, खुशबू कुमारी ने द्वितीय और निशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं खेल टीम खेलों में एनसीसी की टीम ‘ए’ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की सभी टीमों में विजेता रही। वॉलीबॉल बालक वर्ग में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया था। कबड्डी बालिका वर्ग में कक्षा दसवीं की टीम विजेता बनी, जबकि कक्षा नौवीं की टीम उपविजेता रही। विद्यालय के खेल प्रभारी शिक्षक गोपाल जी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे खेलों के आयोजन से बच्चों में अनुशासन और एकता की भावना विकसित होती है। उन्होंने जोर दिया कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें परस्पर सहयोग की भावना बढ़ती है। उन्होंने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय की ओर से सोमवार को पुरस्कृत किया जाएगा। शेखपुरा जिले के बरबीघा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपना दमखम दिखाया। विद्यालय के खेल प्रभारी शिक्षक और सेकंड ऑफिसर ए.एन.ओ. गोपाल जी ने इन आयोजनों की देखरेख की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इनमें राजीव कुमार, प्रभात कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, नीतू कुमारी, प्रतिभा कुमारी, लवली कुमारी, मोहम्मद शाहीन, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी और सुष्मिता पाठक शामिल थे। स्पोर्ट्स कॉम्पटीशन से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. क्लास 9वीं का सौरभ 100 मीटर दौड़ में फर्स्ट 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कक्षा नौवीं के सौरभ कुमार ने प्रथम, धर्मपाल कुमार ने द्वितीय और हरे राम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में, कक्षा नौवीं की स्वीटी कुमारी प्रथम, कक्षा ग्यारहवीं की श्वेता कुमारी द्वितीय और कक्षा नौवीं की आरती कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कक्षा छठी के बिट्टू कुमार ने पहला, कक्षा सातवीं के शुभम कुमार ने दूसरा और कक्षा छठी के मयंक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कक्षा सातवीं की अंशु कुमारी ने प्रथम, खुशबू कुमारी ने द्वितीय और निशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं खेल टीम खेलों में एनसीसी की टीम ‘ए’ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की सभी टीमों में विजेता रही। वॉलीबॉल बालक वर्ग में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया था। कबड्डी बालिका वर्ग में कक्षा दसवीं की टीम विजेता बनी, जबकि कक्षा नौवीं की टीम उपविजेता रही। विद्यालय के खेल प्रभारी शिक्षक गोपाल जी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे खेलों के आयोजन से बच्चों में अनुशासन और एकता की भावना विकसित होती है। उन्होंने जोर दिया कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें परस्पर सहयोग की भावना बढ़ती है। उन्होंने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय की ओर से सोमवार को पुरस्कृत किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *