लखनऊ में बाबा का अलौकिक श्रृंगार:महादेव ने धरा माता रानी का स्वरूप; दिव्य श्रृंगार देख भावविभोर हुए भक्त

लखनऊ में बाबा का अलौकिक श्रृंगार:महादेव ने धरा माता रानी का स्वरूप; दिव्य श्रृंगार देख भावविभोर हुए भक्त

सावन मास के पावन अवसर और रक्षाबंधन के खास पर्व पर लखनऊ के प्रसिद्ध ‘श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर’ में आस्था का एक अलौकिक नजारा देखने को मिला। यहाँ ‘श्री बुद्धेश्वर महादेव श्रृंगार समूह’ की ओर से बाबा बुद्धेश्वर का बेहद भव्य और मनोहारी श्रृंगार किया गया। बाबा के इस दिव्य रूप के दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस बार सावन के अंतिम पर्व के उपलक्ष्य में बाबा बुद्धेश्वर का विशेष रूप से ‘माता रानी’ की तर्ज पर दिव्य श्रृंगार किया गया था। सुंदर वस्त्रों, सुगन्धित फूलों और विशेष आभूषणों से सजे देवाधिदेव महादेव के इस अलौकिक और अद्भुत रूप को देखकर वहां मौजूद हर एक शिवभक्त भावविभोर हो गया। दर्शन के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयकारों से गूंजता रहा। महाआरती के बाद बंटा महाप्रसाद भक्तिभाव से भरे इस धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर के मुख्य पुजारी रामपुरी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई और फिर महाआरती उतारी गई। महाआरती के संपन्न होने के बाद वहां मौजूद भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान इस भव्य श्रृंगार और धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में ‘श्री बुद्धेश्वर महादेव श्रृंगार समूह’ के अभिषेक द्विवेदी, अरविन्द सिंह, आदेश शुक्ला, ओंकार सिंह और विवेक मिश्रा सहित सभी सेवादारों का विशेष योगदान रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *