किशनगंज जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय द्वारा संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पुलिस बल के सहयोग से लगातार छापेमारी की जा रही है। सहायक निदेशक, खान एवं भूतत्व, किशनगंज ने बताया कि अगस्त 2026 के दौरान अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कुल 90 छापेमारी की गई। इस दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 10 प्राथमिकी दर्ज की गईं। कार्रवाई के क्रम में अवैध गतिविधियों में संलिप्त 37 वाहनों को जब्त किया गया। इन मामलों में कुल 1 करोड़ 40 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वित्तीय वर्ष में अब तक 527 छापेमारी खनन विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक अवैध खनन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है। इस अवधि में कुल 527 छापेमारी की गईं, जिसमें 31 प्राथमिकी दर्ज की गईं। साथ ही 146 वाहनों को जब्त कर कुल 3 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये का दंड लगाया गया। 3.78 करोड़ रुपये की हो चुकी है वसूली विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में अब तक 3 करोड़ 78 लाख 55 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। प्रशासन का कहना है कि राजस्व की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध खनन करने वालों को नहीं बख्शेगा प्रशासन जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। खनन विभाग को निर्धारित राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण का भी निर्देश दिया गया है। किशनगंज जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय द्वारा संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पुलिस बल के सहयोग से लगातार छापेमारी की जा रही है। सहायक निदेशक, खान एवं भूतत्व, किशनगंज ने बताया कि अगस्त 2026 के दौरान अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कुल 90 छापेमारी की गई। इस दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 10 प्राथमिकी दर्ज की गईं। कार्रवाई के क्रम में अवैध गतिविधियों में संलिप्त 37 वाहनों को जब्त किया गया। इन मामलों में कुल 1 करोड़ 40 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वित्तीय वर्ष में अब तक 527 छापेमारी खनन विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक अवैध खनन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है। इस अवधि में कुल 527 छापेमारी की गईं, जिसमें 31 प्राथमिकी दर्ज की गईं। साथ ही 146 वाहनों को जब्त कर कुल 3 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये का दंड लगाया गया। 3.78 करोड़ रुपये की हो चुकी है वसूली विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में अब तक 3 करोड़ 78 लाख 55 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। प्रशासन का कहना है कि राजस्व की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध खनन करने वालों को नहीं बख्शेगा प्रशासन जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। खनन विभाग को निर्धारित राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण का भी निर्देश दिया गया है।

