सीवान में DM रोज एक घंटा खेलने की दी सलाह:राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया, भैंसाखाल में स्विमिंग पूल-मल्टीपर्पस हॉल बनेगा

सीवान में DM रोज एक घंटा खेलने की दी सलाह:राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया, भैंसाखाल में स्विमिंग पूल-मल्टीपर्पस हॉल बनेगा

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को खेल भवन सह व्यायामशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के कृतित्व और योगदान को याद करते हुए जिले की खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम विजय प्रकाश मीणा और विशिष्ट अतिथि एसपी भारत सोनी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यान चंद के तैल चित्र पर डीएम के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने डीएम, एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों का मोमेंटो और पौधा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि डीएवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बैंड के साथ अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने कराटे, वुशु और मार्शल आर्ट्स की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दीं। मंच संचालन शिक्षक मनोरंजन सिंह ने किया। पढ़ाई के साथ रोज एक घंटा खेलें बच्चे डीएम विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि खेल सामूहिकता, सहिष्णुता और टीम भावना का संदेश देता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल मैदान के लिए देना चाहिए। उन्होंने जिले की खेल प्रतिभाओं से नियमित अभ्यास, जुनून और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हर स्तर पर सहयोग और समर्थन के लिए तैयार है। जीरादेई में स्विमिंग पूल और मल्टीपर्पस हॉल प्रस्तावित डीएम ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में खेल क्लब और एकलव्य विद्यालय जैसी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। सीवान के जीरादेई प्रखंड के भैंसाखाल में स्विमिंग पूल और मल्टीपर्पस हॉल प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि मशाल जैसे खेल आयोजनों के माध्यम से छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ियों से उपलब्ध खेल सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास एसपी भारत सोनी ने कहा कि खेल व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। निरंतर अभ्यास और अनुशासन ही खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित मुकाम तक पहुंचाता है। कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम कार्यक्रम के दौरान कबड्डी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। धज्जू सिंह उच्च विद्यालय भरथुई और महावीरी विजयहाता के बीच हुए मुकाबले में महावीरी विजयहाता की टीम ने 26-3 से जीत दर्ज की। किशुनपाली और भवराजपुर के बीच बालक वर्ग में भवराजपुर विजेता रहा, जबकि भवराजपुर और गहिलापुर के बीच हुए मुकाबले में गहिलापुर की टीम ने बाजी मारी। फाइनल में भरथुई और छाता की टीमों ने मारी बाजी बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय छाता ने रॉयल एकेडमी को हराया। महेंद्र हाईस्कूल जीरादेई और उच्च विद्यालय गहिलापुर के बीच मुकाबले में गहिलापुर की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में धज्जू सिंह उच्च विद्यालय भरथुई और बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय छाता के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को खेल भवन सह व्यायामशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के कृतित्व और योगदान को याद करते हुए जिले की खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम विजय प्रकाश मीणा और विशिष्ट अतिथि एसपी भारत सोनी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यान चंद के तैल चित्र पर डीएम के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने डीएम, एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों का मोमेंटो और पौधा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि डीएवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बैंड के साथ अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने कराटे, वुशु और मार्शल आर्ट्स की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दीं। मंच संचालन शिक्षक मनोरंजन सिंह ने किया। पढ़ाई के साथ रोज एक घंटा खेलें बच्चे डीएम विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि खेल सामूहिकता, सहिष्णुता और टीम भावना का संदेश देता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल मैदान के लिए देना चाहिए। उन्होंने जिले की खेल प्रतिभाओं से नियमित अभ्यास, जुनून और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हर स्तर पर सहयोग और समर्थन के लिए तैयार है। जीरादेई में स्विमिंग पूल और मल्टीपर्पस हॉल प्रस्तावित डीएम ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में खेल क्लब और एकलव्य विद्यालय जैसी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। सीवान के जीरादेई प्रखंड के भैंसाखाल में स्विमिंग पूल और मल्टीपर्पस हॉल प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि मशाल जैसे खेल आयोजनों के माध्यम से छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ियों से उपलब्ध खेल सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास एसपी भारत सोनी ने कहा कि खेल व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। निरंतर अभ्यास और अनुशासन ही खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित मुकाम तक पहुंचाता है। कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम कार्यक्रम के दौरान कबड्डी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। धज्जू सिंह उच्च विद्यालय भरथुई और महावीरी विजयहाता के बीच हुए मुकाबले में महावीरी विजयहाता की टीम ने 26-3 से जीत दर्ज की। किशुनपाली और भवराजपुर के बीच बालक वर्ग में भवराजपुर विजेता रहा, जबकि भवराजपुर और गहिलापुर के बीच हुए मुकाबले में गहिलापुर की टीम ने बाजी मारी। फाइनल में भरथुई और छाता की टीमों ने मारी बाजी बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय छाता ने रॉयल एकेडमी को हराया। महेंद्र हाईस्कूल जीरादेई और उच्च विद्यालय गहिलापुर के बीच मुकाबले में गहिलापुर की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में धज्जू सिंह उच्च विद्यालय भरथुई और बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय छाता के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *