Bank Holidays September 2026: सितंबर में देश के अलग-अलग जोन में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

Bank Holidays September 2026: सितंबर में देश के अलग-अलग जोन में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

September Bank Holiday List: अगर सितंबर महीने में बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। सितंबर 2026 में अलग-अलग जोन में बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इन तारीखों पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसके अलावा सितंबर में बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल भी ग्राहकों की परेशानी बढ़ा सकती है। महीने के आखिर में तो लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति बन रही है।

सितंबर में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक

4 सितंबर 2026: 4 सितंबर को जन्माष्टमी या कृष्ण जयंती के कारण आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

6 सितंबर 2026: रविवार के चलते देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

11 सितंबर 2026: जयपुर में जयपुर नगर निगम क्षेत्र के चुनाव के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

12 सितंबर 2026: दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 सितंबर 2026: रविवार के चलते देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

14 सितंबर 2026 : गणेश चतुर्थी, वरसिद्धि विनायक व्रत, विनायकर चतुर्थी और हरतालिका के कारण आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर 2026: गुजरात में संवत्सरी और ओडिशा में नुआखाई के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। गोवा में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

20 सितंबर 2026: रविवार के चलते देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

21 सितंबर 2026: असम में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर 2026: झारखंड में करमा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर 2026: जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण बैंक बंद रहेंगे।

25 सितंबर 2026: सिक्किम में इंद्रजात्रा के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

26 सितंबर 2026: चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27 सितंबर 2026: रविवार के कारण बैंक में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

सितंबर महीने में है बैंक हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और वरिष्ठ बैंक अधिकारियों के लिए सरकार की संशोधित परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI योजना वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन का फैसला किया है। UFBU के अनुसार, 11 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक लगातार तीन दिन हड़ताल का ऐलान किया गया है। अब यहां तारीखों का खेल समझना जरूरी है। 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है और 27 सितंबर को रविवार है। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल है। यानी अगर हड़ताल वापस नहीं ली गई तो 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन बैंक शाखाओं का सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *