Vaibhav Suryavanshi Reaction on his Bowling: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया और दो विकेट हासिल किए। सेमीफाइनल में ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से होगा, जो पिछले बार की डिफेंडिंग चैंपियन है। इस मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर BCCI ने शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी गेंदबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि वह सिर्फ बल्लेबाज नहीं, बल्कि विकेट लेकर भी टीम के लिए योगदान दे सकते हैं।
‘गेंदबाजी करने में आता है मजा’
BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सूर्यवंशी ने कहा, “अगर आप बल्लेबाजों से पूछें तो उन्हें हमेशा गेंदबाजी करने में मजा आता है और बॉलिंग करने वाले गेंदबाजों को बल्लेबाजी करने में मजा आता है।”
अपने विकेट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि विरोधी टीम विकेट नहीं दे रही थी, इसलिए मुझे दो-तीन ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया। ईशान किशन भैया को लगा कि मुझे बॉलिंग देकर रिस्क ले रहे हैं लेकिन उनको पता ही नहीं कि मैं विकेट टेकर हूं। सूर्यवंशी के मन में चल रहा था कि वह 5 विकेट चटकाए। उन्होंने कहा, “मेरे मन में बस यह था कि मुझे गेंदबाजी के भले सिर्फ तीन ओवर मिलें लेकिन मैं 5 विकेट चटका दूं। मैंने अपनी तरफ से सबसे अच्छी गेंदबाजी करने और एक ही जगह गेंद डालने की कोशिश की। इससे मुझे बहुत मजा आया। पिछले मैच में बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं रही थी, इसलिए गेम से टीम में योगदान देना मजेदार था। कोई भी बल्लेबाज जब विकेट लेता है तो उसे उससे ज्यादा मजा किसी चीज में नहीं आता।”
30 अगस्त से सेमीफाइन होंगे शुरू
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले 30 अगस्त से शुरू होंगे। पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा, जो बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल साउथ जोन वर्सेस नॉर्थ जोन के बीच होगा और यह मुकाबला बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में होगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे, जिसे JioHotstar पर लाइव देखा जा सकता है।



– By 
