Suryakumar Yadav First Salary: सूर्यकुमार यादव आज भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 जिताया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके क्रिकेट करियर की पहली कमाई कितनी थी? यह रकम सुनकर शायद आपको यकीन न हो। सूर्यकुमार को मुंबई के लिए अंडर-15 क्रिकेट खेलने के दौरान पूरे टूर के लिए सिर्फ 15,000 रुपये मिले थे। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पहली कमाई भी अपने शौक पर नहीं, बल्कि क्रिकेट के सामान पर खर्च कर दी थी।
पूरे सीजन की पहली कमाई सिर्फ 15,000 रुपये थी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में सूर्यकुमार यादव ने अपनी पहली कमाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई के लिए अंडर-15 क्रिकेट खेले थे, तब उन्हें पूरे टूर के लिए करीब 15,000 रुपये मिले थे।
सूर्यकुमार ने बताया कि उस समय उनके पास कोई बैट स्पॉन्सर भी नहीं था। इसलिए वह अपनी कमाई से क्रिकेट का सामान खरीदते थे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली कमाई भी इसी तरह खर्च हो गई। शुरुआत में उन्हें अपने ऊपर खर्च करने के लिए पैसे भी नहीं बचते थे। उनके लिए बहुत मुश्किल समय था।
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम से बाहर
सूर्यकुमार ने 2026 में अपनी कप्तानी में भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताया। यह भारत का तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब था। बता दें इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में यह ट्रॉफी जीती थी। हालांकि, वर्ल्ड कप जीतने के कुछ महीनों बाद सूर्यकुमार को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। खराब फॉर्म और अगले बड़े टूर्नामेंट की तैयारी को इसकी प्रमुख कारण बना। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। प्रदर्शन निराशाजनक था।
वापसी के लिए अभी दरवाजे खुले
टीम से बाहर होने के बावजूद सूर्यकुमार ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। जब उनसे भारतीय टीम में वापसी के प्लान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत कर रहे हैं। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI सूत्रों ने भी उनकी वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि अगर सूर्यकुमार घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं, तो वह दोबारा चयन की दौड़ में आ सकते हैं।
T20 वर्ल्ड कप विनर्स लिस्ट
| साल | विजेता | रनर-अप | विजेता कप्तान* |
|---|---|---|---|
| 2007 | इंडिया | पाकिस्तान | एमएस धोनी |
| 2009 | पाकिस्तान | श्रीलंका | यूनिस खान |
| 2010 | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | पॉल कॉलिंगवुड |
| 2012 | वेस्ट इंडीज़ | श्रीलंका | डेरेन सैमी |
| 2014 | श्रीलंका | इंडिया | लसिथ मलिंगा |
| 2016 | वेस्ट इंडीज | इंग्लैंड | डेरेन सैमी |
| 2021 | ऑस्ट्रेलिया | न्यूज़ीलैंड | आरोन फिंच |
| 2022 | इंग्लैंड | पाकिस्तान | जोस बटलर |
| 2024 | इंडिया | साउथ अफ्रीका | रोहित शर्मा |
| 2026 | इंडिया | न्यूज़ीलैंड | सूर्यकुमार यादव |
टाइटल्स की समरी
| टीम | खिताब | विजेता वर्ष |
|---|---|---|
| इंडिया | 3 | 2007, 2024, 2026 |
| वेस्ट इंडीज | 2 | 2012, 2016 |
| इंग्लैंड | 2 | 2010, 2022 |
| पाकिस्तान | 1 | 2009 |
| श्रीलंका | 1 | 2014 |
| ऑस्ट्रेलिया | 1 | 2021 |





Suryakumar Yadav statement on dropped from the team after winning the T20 World Cup 26