जींद जिले में नरवाना के हरि नगर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते नहर किनारे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर के पास एक व्यक्ति पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक की पहचान हरि नगर निवासी नायब के रूप में हुई है। दो बच्चों का पिता था नायब जानकारी के अनुसार, नायब पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके दो बच्चे हैं, जो सोलर पैनल का काम करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मृतक के बच्चों के बयान दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।

