सदर अस्पताल के दवा काउंटर में निकला जहरीला सांप:गोपालगंज में सांप देखकर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप, दवा वितरण हुआ ठप

सदर अस्पताल के दवा काउंटर में निकला जहरीला सांप:गोपालगंज में सांप देखकर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप, दवा वितरण हुआ ठप

गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल परिसर में दवा वितरण काउंटर के भीतर एक जहरीला सांप निकल आया। सांप को रेंगते देख वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। सांप तुरंत काउंटर में लगे एसी की यूनिट के भीतर छिप गया, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सांप के एसी में छिपने के कारण दवा वितरण का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। काउंटर पर दवा लेने आए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन दहशत के कारण कोई भी कर्मचारी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि यदि सांप समय रहते किसी की नजर में न आता, तो दवा वितरण के दौरान कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्नेक कैचर को दी गई सूचना घटना की सूचना तत्काल अस्पताल प्रशासन और वन विभाग/स्नेक कैचर को दी गई। हालांकि, एसी के संकीर्ण ढांचे में छिपे होने के कारण सांप को सुरक्षित बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना से सदर अस्पताल के कर्मचारियों में भय का माहौल है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि नमी के कारण विषैले जीवों का खतरा बना रहता है। कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि दवा काउंटर को तुरंत किसी साफ-सुथरे और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी दुर्घटना से बचा जा सके। गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल परिसर में दवा वितरण काउंटर के भीतर एक जहरीला सांप निकल आया। सांप को रेंगते देख वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। सांप तुरंत काउंटर में लगे एसी की यूनिट के भीतर छिप गया, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सांप के एसी में छिपने के कारण दवा वितरण का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। काउंटर पर दवा लेने आए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन दहशत के कारण कोई भी कर्मचारी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि यदि सांप समय रहते किसी की नजर में न आता, तो दवा वितरण के दौरान कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्नेक कैचर को दी गई सूचना घटना की सूचना तत्काल अस्पताल प्रशासन और वन विभाग/स्नेक कैचर को दी गई। हालांकि, एसी के संकीर्ण ढांचे में छिपे होने के कारण सांप को सुरक्षित बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना से सदर अस्पताल के कर्मचारियों में भय का माहौल है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि नमी के कारण विषैले जीवों का खतरा बना रहता है। कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि दवा काउंटर को तुरंत किसी साफ-सुथरे और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी दुर्घटना से बचा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *