करनाल नहर में बोरी में बंद मिला युवक का शव:पुलिस को हत्या की अशंका, नीचे से भी थी सिली थी बोरी, मृतक की उम्र 30 से 35 साल

करनाल नहर में बोरी में बंद मिला युवक का शव:पुलिस को हत्या की अशंका, नीचे से भी थी सिली थी बोरी, मृतक की उम्र 30 से 35 साल

करनाल की जाणी नहर में शनिवार को बोरी में बंद एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बोरी को नीचे से भी सिला हुआ था और बाहर सिर्फ एक टांग दिखाई दे रही थी। आसपास के लोगों ने टांग दिखाई देने पर गोताखोरों को सूचना दी। इसके बाद गोताखोर सुभाष व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बोरी खोलने पर सामने आया शव
गोताखोर सुभाष ने बताया कि जाणी नहर में युवक का शव बोरी के अंदर मिला था। बोरी नीचे से भी सिली हुई थी और उसमें से केवल मृतक की टांग नजर आ रही थी। आसपास के लोगों ने इसे देखकर उन्हें कॉल किया। उन्होंने अन्य लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। सुभाष के अनुसार, प्राथमिक तौर पर ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरी में डालकर नहर में फेंका गया हो सकता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। गले में काला डोरा, हाथ में कड़ा और चेन
जुंडला चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव की उम्र करीब 30 से 35 साल है और देखने में वह नेपाली मूल का लग रहा है। मृतक के गले में काला डोरा, हाथ में एक कड़ा और चेन मिली है। कड़े पर ‘जयश्री श्याम’ लिखा हुआ है। उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ नहर में शव पहुंचने के कारणों और संभावित हत्या के पहलू से भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति और कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *