औरंगाबाद- तेज बारिश के बीच 4.40 लाख की चोरी:देर रात घर के अंदर घुसे चोर, जेवरात और कैश ले भागे; कुत्ते के मुंह पर चिपकाया टेप

औरंगाबाद- तेज बारिश के बीच 4.40 लाख की चोरी:देर रात घर के अंदर घुसे चोर, जेवरात और कैश ले भागे; कुत्ते के मुंह पर चिपकाया टेप

औरंगाबाद के भरवार गांव में शुक्रवार रात चोरों ने घर में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तेज बारिश के बीच करीब साढ़े तीन से चार लाख के जेवरात और 40 हजार कैश लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पीड़ित आलोक सिंह ने बताया कि रात में वह और उनकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। परिवार के बच्चे रक्षाबंधन के मौके पर बहन के घर गए थे, जबकि माता-पिता और भतीजी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात करीब 12 बजे के बाद घर को निशाना बनाया। वारदात के समय तेज बारिश हो रही थी। घर में कूलर चलने की आवाज भी आ रही थी। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और बेहद शातिर तरीके से घर में बंधे पालतू कुत्ते के मुंह पर टेप चिपका दिया। इससे कुत्ता भौंक नहीं सका और घरवालों को चोरों की मौजूदगी की भनक तक नहीं लगी। तीन कमरों के ताले तोड़े, अलमारी और ट्रंक खंगाले कुत्ते को शांत करने के बाद चोरों ने तीन कमरों के दरवाजों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद कमरों में रखी दो अलमारी और दो लोहे के ट्रंक को तोड़कर उसमें रखे सामान को खंगाल डाला। अलमारी और ट्रंक में रखे सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपए है। इसके अलावा घर में रखे 40 हजार रुपए भी ले गए। सुबह जब आलोक सिंह और उनकी पत्नी की नींद खुली तो कमरों का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और ट्रंक के ताले टूटे हुए थे। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ भरवार गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने बढ़ाई गश्ती की मांग इधर, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम कुमार सिंह उर्फ राजा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन करने की मांग की। उन्होंने थाना क्षेत्र के गांवों में रात्रि गश्ती बढ़ाने की भी मांग की। औरंगाबाद के भरवार गांव में शुक्रवार रात चोरों ने घर में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तेज बारिश के बीच करीब साढ़े तीन से चार लाख के जेवरात और 40 हजार कैश लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पीड़ित आलोक सिंह ने बताया कि रात में वह और उनकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। परिवार के बच्चे रक्षाबंधन के मौके पर बहन के घर गए थे, जबकि माता-पिता और भतीजी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात करीब 12 बजे के बाद घर को निशाना बनाया। वारदात के समय तेज बारिश हो रही थी। घर में कूलर चलने की आवाज भी आ रही थी। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और बेहद शातिर तरीके से घर में बंधे पालतू कुत्ते के मुंह पर टेप चिपका दिया। इससे कुत्ता भौंक नहीं सका और घरवालों को चोरों की मौजूदगी की भनक तक नहीं लगी। तीन कमरों के ताले तोड़े, अलमारी और ट्रंक खंगाले कुत्ते को शांत करने के बाद चोरों ने तीन कमरों के दरवाजों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद कमरों में रखी दो अलमारी और दो लोहे के ट्रंक को तोड़कर उसमें रखे सामान को खंगाल डाला। अलमारी और ट्रंक में रखे सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपए है। इसके अलावा घर में रखे 40 हजार रुपए भी ले गए। सुबह जब आलोक सिंह और उनकी पत्नी की नींद खुली तो कमरों का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और ट्रंक के ताले टूटे हुए थे। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ भरवार गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने बढ़ाई गश्ती की मांग इधर, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम कुमार सिंह उर्फ राजा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन करने की मांग की। उन्होंने थाना क्षेत्र के गांवों में रात्रि गश्ती बढ़ाने की भी मांग की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *