Sugar Price: चीनी की कीमतों में आई गिरावट, रिटेल और होलसेल दोनों भाव टूटे, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में दाम

Sugar Price: चीनी की कीमतों में आई गिरावट, रिटेल और होलसेल दोनों भाव टूटे, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में दाम

Sugar Price Fall: चीनी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 28 अगस्त को राखी के दिन भी बड़े शहरों में चीनी के भाव टूटे हैं। चीनी की रिटेल कीमतों में 3 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, थोक मार्केट में चीनी की कीमतों में 400 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। हालांकि, दिल्ली और कानपुर में चीनी के थोक भाव नहीं बदले हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार, देश में चीनी का औसत रिटेल प्राइस शुक्रवार को 64.1 रुपये प्रति किलो रहा। यह गुरुवार के 64.33 रुपये किलोग्राम से कम है। औसत रिटेल प्राइस वह भाव होता है, जिस पर सबसे अधिक सौदे होते हैं।

कितने गिरे चीनी के रिटेल भाव

चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चीनी का भाव गुरुवार के 62 रुपये से टूटकर शुक्रवार को 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इसी तरह कानपुर में चीनी का भाव 62 रुपये से गिरकर 61 रुपये, रायपुर में 61 रुपये से गिरकर 58 रुपये, मुंबई में 60 रुपये से गिरकर 58 रुपये, रांची में 62 रुपये से गिरकर 60 रुपये, कोलकाता में 61 रुपये से गिरकर 59 रुपये, गुवाहाटी में 62 रुपये से गिरकर 60 रुपये, हैदराबाद में 61 रुपये से गिरकर 60 रुपये और चेन्नई में 64 रुपये से गिरकर 62 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

थोक मार्केट में 400 रुपये तक टूटे भाव

दिल्ली और कानपुर में शुक्रवार को चीनी के थोक भाव बिना किसी बदलाव के साथ क्रमश: 5950 रुपये और 6000 रुपये प्रति क्विंटल पर बने रहे। सबसे ज्यादा गिरावट चेन्नई में 400 रुपये प्रति क्विंटल की आई और भाव गुरुवार के 6300 रुपये से टूटकर शुक्रवार को 5900 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए। इसके अलावा, रायपुर में रेट 5600 रुपये से गिरकर 5400 रुपये, मुंबई में 5600 रुपये से गिरकर 5450 रुपये, रांची में 5800 रुपये से गिरकर 5700 रुपये, कोलकाता में 5700 रुपये से गिरकर 5500 रुपये, गुवाहाटी में 5750 रुपये से गिरकर 5550 रुपये और हैदराबाद में 5800 रुपये से गिरकर 5600 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

डिब्बा बंद फूड प्रोडक्ट्स पर नया वॉर्निंग लेबल लाने की तैयारी

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI अनहेल्दी फूड के लिए एक नया नियम लाने की तैयारी कर रहा है। नियामक ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि जिन पैक्ड फूड में चीनी, फैट और नमक अलग से मिलाया गया हो, उन पर अब चेतावनी वाला लेबल लगाने की तैयारी है। इन उत्पादों पर ‘फ्रंट ऑफ पैक’ वॉर्निंग लेबल अनिवार्य करने की तैयारी हो रही है। नियामक ने कोर्ट को बताया कि यह वार्निंग लेबल लाल रंग का हेक्सागन (6 कोनों वाला) होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *