बुलंदशहर में स्याना के चांदपुर स्थित जेपी विद्या मंदिर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान विभिन्न नेतृत्व पदों पर चयनित विद्यार्थियों को बैज एवं सैश प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अंश बने हेड बॉय, अंजली को हेड गर्ल की जिम्मेदारी समारोह में अंश शर्मा को हेड बॉय और अंजली शर्मा को हेड गर्ल के रूप में सम्मानित किया गया। विद्यालय के चार हाउस- क्रेडिबिलिटी, एम्पैथी, हार्मनी और ह्यूमिलिटी के हाउस कैप्टन व वाइस कैप्टन को भी बैज पहनाकर उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। इसके अलावा एक्टिविटी कैप्टन, एकेडमिक कैप्टन, डिसिप्लिन कैप्टन, हेल्थ एवं हाइजीन कैप्टन और उनके वाइस कैप्टन को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नेतृत्व पद सम्मान नहीं, बड़ी जिम्मेदारी : प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व पद पाना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना जरूरी है। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय समन्वयक डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि अलंकरण समारोह विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का संयोजन जय सिंह और मीनू कुमारी ने किया। आयोजन में सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

