सिवाह बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने लगाया भंडारा

सिवाह बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने लगाया भंडारा

पानीपत | रक्षाबंधन और श्रावणी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नया बस स्टैंड (सिवाह) परिसर में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा विशाल भंडारा लगाया गया। बस स्टैंड पर पहुंचे हजारों यात्रियों, चालकों, परिचालकों और राहगीरों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद और लंगर ग्रहण किया। रोडवेज जीएम विक्रम कंबोज ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर आमजन और यात्रियों की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। हम सभी को अपने व्यस्त जीवन में से समय निकालकर निस्वार्थ भाव से समाज और मानवता की सेवा करनी चाहिए। बस स्टैंड आने-जाने वाली बसों के यात्रियों को रोककर प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *