यूपी-बिहार में तेज बारिश का अलर्ट:कानपुर में घर की जमीन धंसी, युवती की मौत; हिमाचल में 67 सड़कें बंद

यूपी-बिहार में तेज बारिश का अलर्ट:कानपुर में घर की जमीन धंसी, युवती की मौत; हिमाचल में 67 सड़कें बंद

यूपी, बिहार सहित देश के 4 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में 47 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना है। कानपुर में इतनी बारिश हुई कि घर का आंगन 25 फीट धंस गया। गड्ढे में गिरकर लड़की की मौत हो गई। झांसी की बेतवा नदी में शुक्रवार सुबह नहाने गए 21 साल के लड़के पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। वह युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। बिहार के खगड़िया और चंपारण समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। उधर हिमाचल प्रदेश में 67 सड़कें बंद हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मानसून की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *