England vs Pakistan 2nd Test: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। मोहम्मद अब्बास ने 4 विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी की। अब पाकिस्तान के सामने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर इंग्लैंड पर बढ़त हासिल करने की चुनौती है।
ENG vs PAK Lords Test Day 2 Update: लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई है 120 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शानदार वापसी कराई और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे। इस दौरान इंग्लैंड के 11वें नंबर के बल्लेबाज जोश टंग ने गस एटकिंसन के साथ मिलकर 47 रन की साझेदारी की। गस एटकिसंन तो 45 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जोश टंग आखिरी तक नाबाद रहे। उन्होंने 48 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 75 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड अपनी स्थिति सुधारने में सफल रहा।
10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी
पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने 4 विकेट लिए, तो मोहम्मद अली ने 3 विकेट चटाए। अली उस्मान और खुर्रम शहजाद को एक-एक सफलता मिली। दूसरे दिन के खेल की शुरुआत इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 248 रन से की। गस एटकिंसन और जोश टंग की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 290 तक पहुंचाया। जवाब में दूसरे दिन लंच तक पाकिस्तान ने 16 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे।
पहले दिन टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 77 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 200 का आंकड़ा शायद पार न करे, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जॉर्डन कॉक्स ने 55 और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 61 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला था। बेन डकेट 17, एमिलियो गे 8, कप्तान रूट 4, हैरी ब्रूक 15, डैन लॉरेंस 17 और जोफ्रा आर्चर 14 रन बनाकर आउट हुए।
पहले टेस्ट में पाक को मिली थी शर्मनाक हार
पाकिस्तान तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज का पहला टेस्ट गंवाकर सीरीज में 1-0 से पीछे चल रहा है। हालांकि दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। पाकिस्तान जहां 9वें स्थान पर है तो इंग्लैंड की टीम 7वें स्थान पर है।
Sports – Patrika | CMS





