सूनी कलाई देख महिला पुलिसकर्मी ने साथियों को राखी बांधी:छतरपुर चौक बाजार में माया कोदर ने पुलिसकर्मी भाइयों को तिलक कर त्योहार की खुशियां बांटीं

सूनी कलाई देख महिला पुलिसकर्मी ने साथियों को राखी बांधी:छतरपुर चौक बाजार में माया कोदर ने पुलिसकर्मी भाइयों को तिलक कर त्योहार की खुशियां बांटीं

छतरपुर में रक्षाबंधन पर जहां बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचकर उनकी कलाई पर राखी बांध रही थीं, वहीं छतरपुर के चौक बाजार में एक महिला पुलिसकर्मी ने ड्यूटी पर तैनात अपने सहकर्मियों को ही भाई मानकर राखी बांधी। पुलिसकर्मी माया कोदर ने साथियों की सूनी कलाई देख यह पहल की। माया ने चौक बाजार से तत्काल राखी, सिंदूर और रुमाल खरीदा। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी साथियों की कलाई पर राखी बांधी और उनका तिलक किया। अचानक हुए इस आत्मीय पल से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। ड्यूटी को प्राथमिकता, साथियों को माना भाई आमतौर पर रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांधती हैं। लेकिन माया कोदर ने त्योहार के दिन भी अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता दी। चौक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अपने सहकर्मियों को उन्होंने भाई मानकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी इस भावुक पल को देखा और महिला पुलिसकर्मी की पहल की सराहना की। त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अक्सर महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाई जाती है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के कारण कई पुलिसकर्मी रक्षाबंधन जैसे त्योहार भी अपने परिवार से दूर रहकर मनाते हैं। माया कोदर की इस छोटी-सी पहल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच अपनापन बढ़ाया और त्योहार के माहौल को कुछ हद तक खुशनुमा बना दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *