क्रिकेट टीम के लिए न तो ड्रेसिंग रूम और न ही बढ़िया होटल, Asian Games 2026 के लिए B टीम भेज सकता है BCCI

क्रिकेट टीम के लिए न तो ड्रेसिंग रूम और न ही बढ़िया होटल, Asian Games 2026 के लिए B टीम भेज सकता है BCCI

Cricket Tournament at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान करने जा रहा है, जहां क्रिकेट टूर्नामेंट भी आयोजित होना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने ढेड़ महीने पहले ही 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, वहां के इंतजान को देखते हुए अब बीसीसीआई जापान में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए B टीम भेजने का फैसला कर सकता है।

24 सितंबर से मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट

मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। उससे पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बीसीसीआई जापान में व्यवस्थाओं से खुश नहीं है, जिसकी वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को भेजने का प्लान कैंसिल कर सकता है और इसकी जगह बी टीम भेजी जा सकती है।

अधिकारी ने बताया है कि यहां पर न तो ड्रेसिंग रूम है और न ही स्टैंडर्ड होटल है, जो एक चिंता का विषय है। अधिकारी ने बताया कि जापान में जो सुविधाएं और व्यवस्थाएं मिलने वाली हैं, उससे बोर्ड खुश नहीं है। बोर्ड वहां एक ऑब्जर्वर भेजेगा और ऑब्जर्वर जब रिपोर्ट भेजेगा, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी। अगर सब कुछ ठीक नहीं होता, तो हम बी टीम भेजने पर विचार कर सकते हैं। एशियन गेम्स में जो खिलाड़ियों के होटल हैं, उनके रूम काफी छोटे हैं और वॉशरूम टेंट से 500 मीटर दूर है, जिससे खिलाड़ियों को काफी दिक्कत होने वाली है।

टीम इंडिया है डिफेंडिंग चैंपियन

भारतीय टीम ने चीन के हांगझोउ में पिछले यानी 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। तब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह कारनामा किया था। लेकिन इस बार की टीम जो चुनी गई है, उसमें गायकवाड़ नहीं हैं। टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह जैसे अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *