Glowing Skin के लिए जादू है Kesar और Aloe Vera, इस Homemade Night Gel से बढ़ाएं अपनी Natural Beauty

Glowing Skin के लिए जादू है Kesar और Aloe Vera, इस Homemade Night Gel से बढ़ाएं अपनी Natural Beauty
उमस के मौसम में लोग चिपचिपी, डल और बेजान स्किन से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में हर किसी की चाहत होती है उसकी स्किन ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की कोई जरुरत नहीं है। बस घर पर ही इन ब्यूटी टिप्स के जरिए अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाएं।
इस होममेड जेल को ट्राई कर सकते हैं। यह जेल केसर, एलोवेरा जेल, बादाम तेल और विटामिन-ई से बनता है। इसको आप रात के समय स्किनकेयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं।
ग्‍लोइंग त्‍वचा के लिए DIY Night Gel
यह एक बजट फ्रेंडली DIY नाइट जेल, जिसको नियमित रुप से चेहरे पर लगाने से मॉइश्चराइज, हाइड्रेटेड और फ्रेश त्वचा नजर आती है। आइए आपको बताते हैं, इसे कैसे बनाएं।
DIY Night Gel की सामग्री
-एलोवेरा जेल – 3 बड़े चम्मच
-बादाम का तेल – 1/2 छोटा चम्मच
-Vitamin E ऑयल- 1/4 छोटा चम्मच
-केसर- 15-20 धागे (हल्के से कुटे हुए)
DIY Night Gel बनाने की विधि
 – सबसे पहले आप केसर को एलोवेरा जेल में अच्छी तरह से मिला लें।
 – इसमें बादाम का तेल और विटामिन-ई ऑयल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
 – तैयार है आपका होममेड नाइट जेल।
 – इसको आप किसी साफ और एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें?
 – रात के समय चेहरा को साफ करने के बाद थोड़ा जेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
 – इसको आपको अपने स्किनकेयर रुटीन में जरुर शामिल करें।
 बादाम, केसर, एलोवेरा और Vitamin E के त्‍वचा के लिए फायदे
विटामिन E ऑयल- खासतौर पर इसमें मुख्य रुप से विटामिन ई (टोकोफेरोल) होता है, जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग तत्व है। यह त्वचा की कमी को बनाए रखने और ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है।
 एलोवेरा जेल- इस जेल में सबसे अधिक पानी, एंटीऑक्‍सीडेंट्स और पॉलीसेकेराइड के गुण पाए जाते है , जो त्वचा को ठंडक और नमी देता है। एलोवेरा जेल ड्राई स्किन के लिए अच्छा होता है।
 बादाम का तेल- इसमें ओलिक, लिनोलिक जैसे फैटी एसिड और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, बादाम का तेल त्वचा को नमी और पोषण देने में मदद करता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट और शाइनी नजर आती है।
 केसर- इसमें क्रोसिन, क्रोसेटिन और सफ्रानल नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा में नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *