औरैया में रक्षाबंधन पर बाजारों में भीड़:सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव, यातायात पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता दिया

औरैया में रक्षाबंधन पर बाजारों में भीड़:सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव, यातायात पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता दिया

औरैया। रक्षाबंधन पर्व के चलते शुक्रवार को औरैया शहर के बाजारों में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राखी, मिठाई और अन्य सामानों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे, जिससे प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। यातायात प्रभारी हामिद हुसैन अपनी टीम के साथ खानपुर चौराहा, सुभाष चौराहा सहित शहर के मुख्य स्थानों पर तैनात रहे। यातायात पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को व्यवस्थित करते रहे ताकि जाम की गंभीर स्थिति उत्पन्न न हो। सुभाष चौराहे पर त्योहार के कारण पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात का दबाव बना रहा। इसी दौरान, दिबियापुर की ओर से आ रही एक एंबुलेंस सुभाष चौराहे के पास यातायात जाम में फंस गई। एंबुलेंस को फंसा देख यातायात प्रभारी हामिद हुसैन ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर तुरंत रास्ता खाली कराया और वाहनों को व्यवस्थित कर एंबुलेंस को सुरक्षित आगे निकलवाया। रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़ के बीच यातायात पुलिस की इस सक्रियता से लोगों को काफी राहत मिली। यातायात प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी मार्ग पर अनावश्यक जाम न लगने दिया जाए और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाए। उन्होंने अपनी गाड़ी से सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए लगातार माइक से घोषणा भी की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *