बांका में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सावन पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं, आरती उतारी और मंगल तिलक लगाया। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार दिए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इस दौरान रजौन प्रखंड के सकहारा गांव में रक्षाबंधन का पर्व एक अलग अंदाज में मनाया गया। यहां बहनों ने शहीद सुधांशु की प्रतिमा पर राखी बांधकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। बहनों ने प्रतिमा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए भाई के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को व्यक्त किया। गश्त और जागरूकता अभियान की शुरुआत इसी अवसर पर बांका पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड’ के तहत गश्त और जागरूकता अभियान की शुरुआत की। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर यह अभियान विद्यालयों, कॉलेजों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर गश्त करेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना और जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। बिहार सरकार की इस पहल के तहत राज्य में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें बांका जिले को 15 स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें मिली हैं। इन वाहनों के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी, जिन्हें ‘पुलिस दीदी’ कहा जाएगा, प्रमुख स्थानों पर लगातार गश्त करेंगी। रक्षाबंधन पर शुरू हुआ यह अभियान महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बांका में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सावन पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं, आरती उतारी और मंगल तिलक लगाया। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार दिए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इस दौरान रजौन प्रखंड के सकहारा गांव में रक्षाबंधन का पर्व एक अलग अंदाज में मनाया गया। यहां बहनों ने शहीद सुधांशु की प्रतिमा पर राखी बांधकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। बहनों ने प्रतिमा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए भाई के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को व्यक्त किया। गश्त और जागरूकता अभियान की शुरुआत इसी अवसर पर बांका पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड’ के तहत गश्त और जागरूकता अभियान की शुरुआत की। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर यह अभियान विद्यालयों, कॉलेजों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर गश्त करेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना और जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। बिहार सरकार की इस पहल के तहत राज्य में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें बांका जिले को 15 स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें मिली हैं। इन वाहनों के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी, जिन्हें ‘पुलिस दीदी’ कहा जाएगा, प्रमुख स्थानों पर लगातार गश्त करेंगी। रक्षाबंधन पर शुरू हुआ यह अभियान महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

